{"_id":"5bca4dfdbdec22699172538c","slug":"mumbai-city-fc-registers-first-win-after-beating-fc-pune-in-isl-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएसएल 2018: पुणे को 2-0 से हराकर मुंबई ने दर्ज की पहली जीत","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
आईएसएल 2018: पुणे को 2-0 से हराकर मुंबई ने दर्ज की पहली जीत
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 20 Oct 2018 03:04 AM IST
विज्ञापन
आईएसएल
पहले हाफ में किए गए दो गोल की बदौलत मुंबई सिटी एफसी ने शुक्रवार को इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में चिर प्रतिद्वंद्वी एफसी पुणे सिटी को 2-0 से मात देकर सत्र की पहली जीत दर्ज की।
विज्ञापन
मुंबई सिटी के लिए मोडोयू सोऊगोऊ (25वें मिनट) और राफेल बास्तोस (45वें मिनट) ने एक-एक गोल किया। इस जीत से मुंबई के तीन मैचों से तीन अंक हो गए हैं और वह तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गई है। पुणे के दो मैचों से एक अंक है और वह नौवें नंबर पर है।
विज्ञापन