{"_id":"5a084fc14f1c1bd9538bc974","slug":"morocco-qualify-for-world-cup-2018-as-ivory-coast-miss-out","type":"story","status":"publish","title_hn":" आइवरी कोस्ट को मात देकर मोरक्को ने कटाया फीफा वर्ल्ड कप का टिकट ","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
आइवरी कोस्ट को मात देकर मोरक्को ने कटाया फीफा वर्ल्ड कप का टिकट
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Sun, 12 Nov 2017 07:12 PM IST
विज्ञापन
मोरक्को फुटबॉल टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोरक्को की फुटबॉल टीम ने आइवरी कोस्ट को हराकर अगले वर्ष रूस में आयोजित होने वाले विश्व कप में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है। ग्रुप-सी के तहत खेले गए इस मुकाबले में मोरक्को ने आइवरी कोस्ट को 2-0 से पराजित कर दिया। मोरक्को की ओर से पांच मिनट के अंदर दो गोल किए गए। डिफेंडर नाबिल दिरार ने मैच के 25वें जबकि और मेधी बेनातिया ने 30वें मिनट में गोल दागा।
विज्ञापन
मोरक्को ने 12 अंक के साथ वर्ष 1998 के बाद पहली बार इस टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई किया है। विश्व कप में अपनी जगह पक्की करने के लिए मोरक्को को आखिरी लीग मुकाबले में ड्रॉ की जरूरत थी। ग्रुप के छह मुकाबलों में मोरक्को के खिलाफ एक भी गोल नहीं हुए। पहले हाफ में आइवरी के खिलाफ दो गोल हो चुके थे। उसके बाद टीम उबर नहीं सकी। आठ अंकों के साथ आइवरी कोस्ट दूसरे जबकि छह अंकों के साथ गबन तीसरे और चार अंकों के साथ माली चौथे स्थान पर रहा।
विज्ञापन