फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Mohun Bagan set to merge with ATK play in ISL next season

मोहन बागान का एटीके में विलय होने की संभावना

Sun, 12 Jan 2020 07:50 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 12 Jan 2020 07:50 AM IST
विज्ञापन
Mohun Bagan set to merge with ATK play in ISL next season
मोहन बागान - फोटो : सोशल मीडिया
देश की शीर्ष फुटबॉल लीग इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में 2020-2021 में खेलने की कवायद के तहत कोलकाता की दिग्गज टीम मोहन बागान ने एटीके के साथ विलय की तैयारी कर ली है। मोहन बागान और एटीके के पदाधिकारियों ने हालांकि इस विलय को लेकर कोई प्रतिबद्धता नहीं जताई है लेकिन संभावना है कि जल्द ही इस संबंध में घोषणा की जा सकती है।
विज्ञापन


मोहन बागान के वरिष्ठ अधिकारी देवाशीष दत्ता ने कहा कि फिलहाल कोई पुष्टि नहीं है, लेकिन हम हमेशा भविष्य की साझेदारियों पर बात करते रहते हैं। जब कुछ ठोस होगा तो हम घोषणा करेंगे। एटीके के सह मालिक उत्सव पारेख ने भी कोई पुष्टि नहीं की लेकिन कहा कि आयोजक फुटबॉल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट लिमिटेड इस मामले को देख रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रत्येक तीन महीने में हम इस तरह की अटकलों को सुनते हैं। इससे पहले हमने सुना था कि ईस्ट बंगाल एटीके से जुड़ रहा है और अब मोहन बागान का नाम सामने आ रहा है। इंतजार कीजिए और देखिए, एफएसडीएल इस मामले को देख रहा है। अंतिम फैसला उनका होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed