फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Mohun Bagan fined Rs 3 lakh, asked to clear dues to 4 ex-players and former coach Jamil 

I-Leauge के शीर्ष क्लब मोहन बागान पर लगा तीन लाख रुपये का जुर्माना

Sun, 16 Feb 2020 07:19 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 16 Feb 2020 07:19 PM IST
सार

  • मोहन बागान पर लगा तीन लाख रुपये का जुर्माना
  • वेतन नहीं देने के चलते मोहन बागान पर लगा जुर्माना
  • AIFF की अनुशासनात्मक समिति ने की कार्रवाई
  • 15 दिन के अंदर भरना होगा जुर्माना 

विज्ञापन
Mohun Bagan fined Rs 3 lakh, asked to clear dues to 4 ex-players and former coach Jamil 
Mohun Bagan - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) की अनुशासनात्मक समिति ने रविवार को आई लीग के शीर्ष क्लब मोहन बागान पर चार पूर्व खिलाड़ियों का वेतन नहीं देने के लिए तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाया। साथ ही समिति ने क्लब को खिलाड़ियों का वेतन देने और 15 दिन के अंदर जुर्माना भरने का निर्देश दिया है। 

विज्ञापन


एआईएफएफ के आदेश के अनुसार, 'ऊषानाथ बनर्जी की अध्यक्षता में अनुशासनात्मक समिति ने मोहन बागान को चार खिलाड़ियों को 30 दिन के अंदर भुगतान करने और 15 दिन के अंदर जुर्माना भरने का समय दिया है और ऐसा नहीं करने पर आगामी लगातार दो विंडो में उन्हें 'ट्रांसफर प्रतिबंध' का सामना करना पड़ेगा।'
विज्ञापन


मोहन बागान को केरला ब्लास्टर्स के मिडफील्डर के राजू गायकवाड़ (11 लाख रुपये), डेरेन कालडेरा (आठ लाख 70 हजार रुपये) के अलावा ईस्ट बंगाल के अभिषेक अम्बेकर (पांच लाख 60 हजार रुपये) तथा पूर्व गोलकीपर रिकार्डो कार्डोज (सात लाख 60 हजार रुपये) को भुगतान करने का निर्देश दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहन बागान के पूर्व कोच खालिद जमील को भी भुगतान नहीं किया गया है लेकिन क्लब ने एक महीने के अंदर उन्हें बची राशि देने का आश्वासन दिया है जो आठ लाख 20 हजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed