{"_id":"5c51d880bdec2273a9248da8","slug":"mohun-bagan-and-gokulam-match-ends-with-draw-by-2-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"I-leauge: मोहन बागान ने गोकुलम केरल को बराबरी पर रोका","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
I-leauge: मोहन बागान ने गोकुलम केरल को बराबरी पर रोका
Wed, 30 Jan 2019 10:31 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Wed, 30 Jan 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
Mohun Bagan vs GokulamKeralaFC
पूर्व चैंपियन मोहन बागान ने मुश्किल में घिरने के बावजूद आईलीग फुटबाल टूर्नामेंट में बुधवार को यहां साल्टलेक स्टेडियक में रेलीगेशन का खतरा झेल रहे गोकुलम केरल एफसी को 2-2 से बराबरी पर रोका।
विज्ञापन
शिल्टन डिसिल्वा ने वापसी करते हुए सोनी नोर्डे के कार्नर को गोल में बदलकर 18वें मिनट में बागान को बढ़त दिलाई। लालचावनकिमा ने हालांकि 21वें मिनट में आत्मघाती गोल करके केरल की टीम को बराबरी दिला दी।
विज्ञापन
इसके तीन मिनट के भीतर मार्कस जोसेफ ने सुहेर वीपी के पास पर एक और गोल दागकर केरल की टीम को 2-1 से आगे कर दिया। ऐसर दिपांदा ने दूसरे हाफ में हेनरी किसेका के पास को गोल में बदलकर बागान को बराबरी दिलाई। मोहन बागान के अब 15 मैचों में 22 अंक हैं और उसकी खिताब की संभावनाएं लगभग खत्म हो गई हैं। गोकुलम के 14 मैचों में 12 अंक हैं। इनपुट-भाषा
विज्ञापन