{"_id":"0fc9611c002cdc51a78064a7c73254da","slug":"michel-platini-in-trouble-for-fifa-president-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिबंध के खिलाफ अपील करेंगे यूएफा अध्यक्ष माइकल प्लातिनी","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
प्रतिबंध के खिलाफ अपील करेंगे यूएफा अध्यक्ष माइकल प्लातिनी
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 13 Jan 2016 09:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूरोपीय गवर्निंग बॉडी यूएफा अध्यक्ष माइकल प्लातिनी अपने आठ साल के प्रतिबंध के खिलाफ फीफा समिति के सामने अपील करेंगे।
विज्ञापन
फ्रांस के इस पूर्व फुटबॉलर के नजदीकी सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है। फीफा की एथिक्स ट्रिब्यूनल ने शनिवार को वैश्विक संस्था के अध्यक्ष सेप ब्लाटर और उपाध्यक्ष माइकल प्लातिनी के खिलाफ प्रतिबंध के कारण उपलब्ध कराए जिसके बाद उनके लिए प्रतिबंध के खिलाफ अपील करने का रास्ता खुला।
प्लातिनी के वकील का कहना है कि हमें प्रतिबंध के कारणों की प्रति मिल गई है और अब हम उनका आकलन करके अपील करेंगे। ट्रिब्यूनल ने दिसंबर में सेप ब्लाटर और माइकल प्लातिनी पर आठ साल का प्रतिबंध लगाया था।
विज्ञापन
उन्हें पैसे के भुगतान में पद के दुरुपयोग का दोषी पाया गया था। मामला दो मिलियन डॉलर के भुगतान का था जो प्लातिनी को 2011 में उस काम के लिए दी गई जो उन्होंने 1999 से 2002 के बीच किया था।
विज्ञापन
1998 से 2015 तक फीफा की कमान संभालने वाले ब्लाटर पर 50 हजार स्विस फ्रैंक्स का जुर्माना लगाया गया जबकि प्लातिनी पर 80 हजार स्विस फ्रैंक्स का जुर्माना लगाया गया।
सजा के बाद 79 साल के ब्लाटर के कैरियर लगभग समाप्त हो गया है जबकि प्लातिनी की अगला अध्यक्ष बनने की उम्मीदों पर पानी फिर गया है।