वर्ल्ड कप से पहले वेश्याओं संग पार्टी करने पर मचा बवाल, इतने दिग्गज फुटबॉलर्स मौजूद थे वहां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फीफा वर्ल्ड कप का 21वां संस्करण 14 जून से 21 जुलाई तक रूस में शुरू होने जा रहा है। साल 2006 के बाद पहली बार किसी यूरोपियन देश में फुटबॉल वर्ल्ड कप होगा। इससे पहले 2006 में जर्मनी ने इसकी मेजबानी की थी।
इस बीच फीफा वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले ही मेक्सिको की नेशनल फुटबॉल टीम से जुड़ा एक नया विवाद सामने आ गया है। दरअसल मेक्सिको की नेशनल फुटबॉल टीम ने टूर्नामेंट से ठीक पहले एक विवादास्पद पार्टी में शिरकत की। बताया जा रहा है कि इस पार्टी में 30 वेश्याओं को भी आमंत्रित किया गया था।
टीवी नोटास गॉसिप मैगजीन ने इस मामले को उजागर किया है। मेक्सिको सिटी के एक प्राइवेट कंपाउंड में हुई इस पार्टी में उन नौ ऐसे खिलाड़ी भी शामिल थे जिनके नाम वर्ल्ड कप स्क्वाड में शामिल किए गए हैं। इस पार्टी में मैक्सिको फुटबॉल टीम के गोलकीपर गुइलेरमो ओचोआ और स्ट्राइकर राउ जिमिनेज भी शामिल थे।
मैक्सिकन फुटबॉल फेडरेशन के जनरल सेक्रेटरी ग्विलरमू कांटू का कहना है कि इस मामले में किसी भी खिलाड़ी पर कार्रवाई नहीं की जा सकती क्योंकि खिलाड़ियों ने अपना अभ्यास जारी रखा है और अपने निजी मामले में वे कुछ भी करने के लिए स्वतंत्र हैं।
बता दें कि फीफा वर्ल्ड कप के नियमों के तहत इस मेगा टूर्नामेंट के दौरान इसमें हिस्सा लेने वाली किसी भी टीम का कोई खिलाड़ी महिलाओं के साथ अवैध शारीरिक संबंध स्थापित नहीं कर सकता है। ऐसा करने पर फुटबॉल फेडरेशन खिलाड़ी पर सख्त कार्रवाई कर सकती है।