फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Messi And Suarez Shine in Barcelona's Title Victory

मेसी-सुआरेज ने दिलाया बार्सिलोना को क्लब वर्ल्ड कप खिताब

Mon, 21 Dec 2015 03:48 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 21 Dec 2015 03:48 PM IST
विज्ञापन
Messi And Suarez Shine in Barcelona's Title Victory

लियोनल मेसी ने स्वस्थ होकर लौटने के बाद अपनी वापसी का जश्न मनाते हुए शानदार गोल किया जिसकी बदौलत बार्सिलोना ने अर्जेंटीना की ही प्रतिद्वंद्वी रीवर प्लेट को 3-0 से हराकर रिकॉर्ड तीसरी बार क्लब वर्ल्ड कप जीत लिया।

विज्ञापन


योकोहामा में खेले गए मुकाबले में मेसी ने 36वें मिनट में गोल किया जबकि सुआरेज ने दो गोल किए। सुआरेज ने टूर्नामेंट में पांच गोल कर गोल्डन बूट का पुरस्कार जीता।
विज्ञापन


बार्सिलोना की जीत में ब्राजीली स्टार नेमार का भी योगदान रहा। नेमार भी मांसपेशियों में खिंचाव के बाद फिट होकर लौटे थे। पहले गोल में उनका बड़ा योगदान रहा। सेमीफाइनल में सुआरेज ने गुआंगझू एवरग्रेनेड के खिलाफ जीत में हैट्रिक बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को उन्होंने मध्यांतर से चार मिनट पहले अपना पहला और टीम का दूसरा गोल किया। लीवरपुल के पूर्व स्ट्राइकर सुआरेज ने उसके बाद अपना दूसरा गोल हेडर से किया। उन्हें नेमार ने बेहतरीन क्रास दिया था।

बार्सिलोना कोच लुईस एनरिक ने कहा कि हमारा लक्ष्य खिताब जीतना था और हमने पूरे स्टाइल से यह काम किया है। हमने मैदान पर खेल ही नहीं बल्कि अपना व्यवहार भी बेहतर किया है।

मैच के बाद सुआरेज ने कहा, "हम यहां खिताब जीतने आए थे और अहम यह है कि हमने अपना दायित्व पूरा किया। मेसी ने पहला गोल किया और दूसरे हाफ में चीजों को अपने नियंत्रण में कर लिया।"  


उरुग्वे के सुआरेज ने इस सीजन में 24 मैचों में 24 गोल किए हैं। पिछले 11 मैचों में उनके नाम 17 गोल हैं। जबकि सुआरेज ने 5 गोल किए क्लब वर्ल्ड कप में ही दागे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed