फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Mbappe to miss Croatia match after positive Covid-19 test

फ्रांस व पीएसजी के युवा फॉरवर्ड म्बापे कोरोना से संक्रमित, क्रोएशिया के खिलाफ मैच से बाहर

Tue, 08 Sep 2020 09:49 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 08 Sep 2020 09:49 AM IST
विज्ञापन
Mbappe to miss Croatia match after positive Covid-19 test
काइलियन म्बापे कोरोना पॉजिटिव

फ्रांस और पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) के युवा फॉरवर्ड काइलियन म्बापे कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद म्बापे फ्रांस के नेशनल लीग से बाहर हो गए हैं। अब वह क्रोएशिया के खिलाफ नेशन्स लीग के अगले मैच में नहीं खेल पाएंगे।

विज्ञापन


इस बात की जानकारी टीम प्रबंधन ने दी। फ्रांस फुटबाल महासंघ ने कहा कि म्बापे को जब कोरोना से संक्रमित होने का पता चला तो उन्होंने सोमवार की शाम फ्रांस का अभ्यास शिविर छोड़ दिया और घर पर पृथकवास पर चले गए।
विज्ञापन


महासंघ ने कहा कि यूरोपीय फुटबाल की सर्वोच्च संस्था यूएफा ने सोमवार की सुबह परीक्षण करवाया था। फ्रांस ने मबापे के गोल की मदद से शनिवार को नेशन्स लीग मैच में स्वीडन को 1-0 से हराया था। यह उनका 14वां अंतरराष्ट्रीय गोल था।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय महासंघ ने कहा कि म्बापे का राष्ट्रीय शिविर से जुड़ने से पहले परीक्षण किया गया था जो निगेटिव आया था। यही नहीं स्वीडन के खिलाफ मैच से पूर्व भी उनका परीक्षण हुआ था और उसका परिणाम भी निगेटिव रहा था। बता दें कि म्बापे पीएसजी के सातवें ऐसे खिलाड़ी हैं, जो कोरोना की चपेट में आ गए हैं। इससे पहले पिछले हफ्ते नेमार कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।   

बेल्जियम के डिफेंडर संक्रमित
बेल्जियम के डिफेंडर ब्रैंडन मेखले कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस बात की जानकारी बेल्जियम फुटबॉल संघ ने दी, जबकि एक अधिकारी ने कहा कि जर्मनी ट्रिप के दौरान अंडर-17 टीम के आधे से ज्यादा खिलाड़ी कोरोना से संक्रमित हो गए थे।


ग्रीस के एक फुटबॉलर को हुआ कोरोना
उधर, ग्रीस के एक फुटबॉलर कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। इस बात की जानकारी एथेंस न्यूज एजेंसी ने दी है। हालांकि, इनके नाम का खुलासा नहीं किया गया है। स्वास्थ्य प्रोटोकॉल के मुताबिक, टीम के सभी खिलाड़ियों की दोबारा जांच होगी। इसके बाद ही वे क्लब लौट सकते हैं। बता दें कि इससे पहले भी ग्रीस टीम के एक खिलाड़ी को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed