फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   manuel lanzini out of argentina squad for world cup 2018

फीफा विश्व कप से पहले अर्जेंटीना को लगा तगड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी हुआ बाहर

Sat, 09 Jun 2018 04:46 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 09 Jun 2018 04:46 PM IST
विज्ञापन
manuel lanzini out of argentina squad for world cup 2018
मैनुएल लानजिनी

फीफा विश्व कप 2018 शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे है, लेकिन इससे पहले अर्जेंटीना को करारा झटका लगा है। 14 जून से शुरू होने वाले टूर्नामेंट में अर्जेंटीना को मिडफील्डर मैनुएल लानजिनी की सेवाएं नहीं मिल पाएंगी।

विज्ञापन


लानजिनी को अभ्यास सत्र के दौरान घुटने में चोट लगी, जिसके बाद वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए। अर्जेंटीना टीम ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शुक्रवार को कहा कि मैनुएल लानजिनी को सुबह के ट्रेनिंग सत्र के दौरान दाएं घुटने की मांसपेशी में चोट आ गई है। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय टीम और लानजिनी के लिए यह बड़ा झटका है, क्योंकि रूस में फीफा विश्व कप अगले सप्ताह से शुरू होने जा रहा है। वेस्ट हैम यूनाइटेड के खिलाड़ी की टूर्नामेंट में अनुपस्थिति मैनेजर जार्ज सैम्पॉली के लिए भी परेशानी का सबब मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


याद हो कि 2014 में ब्राजील में हुए फीफा विश्व कप के फाइनल में अर्जेंटीना रनर्स-अप रही थी। इस बार अर्जेंटीना का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक अच्छा नहीं रहा है और वह बड़ी मुश्किल से क्वालीफाई कर पाई है। ग्रुप डी में शामिल अर्जेंटीना के सामने आइसलैंड, क्रोएशिया और नाइजीरिया की चुनौती होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed