फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Mane fires fastest hat-trick in Premier League history

दनादन हैट्रिक! तीन मिनट के अंदर माने ने दागे 3 गोल

Sun, 17 May 2015 03:07 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 17 May 2015 03:07 PM IST
विज्ञापन
Mane fires fastest hat-trick in Premier League history

तीन मिनट से कम समय में तीन गोल। सुनने में अविश्वसनीय सा लगता है लेकिन इंग्लिश प्रीमियर फुटबॉल में ये कमाल कर दिखाया साउथम्पटन के 23 साल के फुटबॉलर सैडियो माने ने।

विज्ञापन


साउथम्पटन में माने ने साउथम्पटन की ओर से खेलते हुए प्रीमियर लीग फुटबॉल के इतिहास में सबसे तेज हैट्रिक लगाई जब उन्होंने एस्टन विला के खिलाफ टीम की जीत में हैट्रिक लगाई और इसके लिए कुल दो मिनट 56 सेकेंड लिए।
विज्ञापन


पिछला रिकॉर्ड लीवरपुल के रॉबी फॉलर का चार मिनट 33 सेकेंड का था जब उन्होंने 1994 में आर्सेनल के खिलाफ हैट्रिक लगाई थी।

माने ने पहला गोल 13वें मिनट में किया। दूसरा गोल उन्होंने 84 सेकेंड बाद किया और उसके बाद तीसरा गोल उन्होंने बॉक्स के सिरे पर गेंद मिलते ही दनदनाती किक से किया। सेनेगल के इस अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर के इस सीजन में प्रीमियर लीग में दस गोल हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल सेलेजबर्ग से साउथम्पटन में आए माने के 30 मैचों में 7 गोल ही कर पाए थे लेकिन एक ही मैच में वह क्लब के हीरो बन गए।

माने से भी तेज है हैट्रिक जमाने का रिकॉर्ड

Mane fires fastest hat-trick in Premier League history

स्ट्राइकर सैंडियो माने ने प्रीमियर लीग में रिकॉर्ड बनाया लेकिन वह इंग्लिश फुटबॉल में सबसे तेज हैट्रिक के रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाए। इंग्लिश फुटबॉल में सबसे तेज हैट्रिक का रिकॉर्ड जेम्स हेटलर के नाम है।

2004 में बोर्नमाउथ के लिए जब वह रेक्सहम के खिलाफ 84वें मिनट में स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में उतरे थे और दो मिनट 20 सेकेंड के अंतराल में दनादन तीन गोल दाग दिए थे।

ओवरआल प्रमुख तेज हैट्रिक
खिलाड़ी टीम बनाम कब समय
टॉमी रोस रोस काउंटी नेरेन काउंटी 28 नंवबर 1964 1 मिनट 30 सेकेंड
एडुएर्डो मैगलिओनी इंडिपेंडिनेट गिमेसिया 18 मार्च 1973 1 मिनट 50 सेकेंड
जिमी ओ कोनोर शेलबोर्न बोहेमियांस 19 नवंबर 1967 2 मिनट 13 सेकेंड
जेम्स हेटलर बोर्नमाउथ रेक्सेहम 24 फरवरी 2004 2 मिनट 20 सेकेंड
ऐप्रेहम डोडस ब्लैकपुल ट्रैनमेरे 28 फरवरी 1943 2 मिनट 30 सेकेंड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed