फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Manchester united signs Christian Eriksen for three years

Christian Eriksen: दिल का दौरा पड़ने के बाद क्रिस्टियन एरिक्सन की शानदार वापसी, मैनचेस्टर यूनाइटेड के साथ तीन साल का करार किया

Sat, 16 Jul 2022 08:44 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 16 Jul 2022 08:44 AM IST
सार

क्रिस्टियन एरिक्सन ने दिल का दौरा पड़ने के बाद शानदार वापसी की है और अपने खेल से फॉर्म और फिटनेस साबित की है। इसके बाद उन्हें मैनचेस्टर यूनाइटेड में खेलने का मौका मिला है। 
 

विज्ञापन
Manchester united signs Christian Eriksen for three years
क्रिस्टियन एरिक्सन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मैनचेस्टर यूनाइटेड ने डेनमार्क के स्टार फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियन एरिक्सन के साथ तीन साल का करार किया है। 30 साल के क्रिस्टियन एरिक्सन ने पिछले साल दिल का दौरा पड़ने के बाद शानदार वापसी की है। यूरोपियन चैंपियनशिप में डेनमार्क के लिए खेलते समय एरिक्सन को मैदान में ही दिल का दौरा पड़ा था। ठीक होने के बाद उन्हें इंटर मिलान क्लब छोड़ना पड़ा था, क्योंकि उन्हें कई तरह की समस्याएं हो रही थीं। 
विज्ञापन


एरिक्सन एक इम्प्लांटेबल कार्डियोवर्टर डिफाइब्रिलेटर की मदद से खेल रहे हैं और पिछले सीजन उन्होंने अपनी फॉर्म और फिटनेस दोनों को साबित किया। उन्होंने प्रीमियर लीग में 11 मैच खेले और एक गोल किया, जबकि चार गोल में मदद की। उन्होंने मैनचेस्टर यूनाइडेट से जुड़ने पर कहा "मैनचेस्टर यूनाइटेड एक खास क्लब है और मैं इसके साथ शुरुआत का इंतजार नहीं कर सकता। मैं पहले भी कई बार ओल्ड ट्रेफर्ड के मैदान पर खेल चुका हूं, लेकिन यूनाइटेड की लाल शर्ट पहनकर ऐसा करना वाकई खास होगा।"
विज्ञापन


दिल का दौरा पड़ने के बाद एरिक्सन ने यूनाइटेड के मैनेजर इरिक टेन हग के साथ काम किया। पिछले सीजन में मैनचेस्टर की टीम छठे स्थान पर रही थी और अब टेन हग के ऊपर इस टीम को फिर से मजबूत बनाने की जिम्मेदारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एरिक्सन ने कहा "मैंने एजाक्स में एरिक का काम देखा है और मुझे पता है कि वो और उनका स्टाफ रोज कितनी बारीकी और तैयारी के साथ काम करते हैं। इसमें दो राय नहीं है कि वो एक शानदार कोच हैं। मैंने उनसे बात की है और समझा है कि वो भविष्य में टीम को किस तरह से खेलते देखना चाहते हैं। यह जानकर मैं और भी उत्साहित हूं। अभी भी मेरे कई लक्ष्य हैं, मैं अभी बहुत कुछ हासिल कर सकता हूं और मेरा सफर आगे बढ़ाने के लिए यह सटीक जगह है।"

हालांकि, कुछ समय पहले ही यह खबर आई थी कि मैनचेस्टर यूनाइटेड के खराब प्रदर्शन के बाद क्रिस्टियानों रोनाल्डो क्लब छोड़ना चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed