{"_id":"5f0c3ccb8ebc3e6373140d7f","slug":"manchester-city-now-set-up-for-champions-league-glory-after-trouncing-uefa-in-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनचेस्टर सिटी से हटा दो साल का प्रतिबंध, अब चैंपियंस लीग में खेलने का रास्ता साफ","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
मैनचेस्टर सिटी से हटा दो साल का प्रतिबंध, अब चैंपियंस लीग में खेलने का रास्ता साफ
Mon, 13 Jul 2020 04:21 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 13 Jul 2020 04:21 PM IST
विज्ञापन
फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर सिटी
- फोटो : सोशल मीडिया
खेल पंचाट ने मैनचेस्टर सिटी पर चैंपियंस लीग में भाग लेने पर लगाए गए दो साल के प्रतिबंध को सोमवार को हटा दिया। खेल पंचाट ने यूरोपीय फुटबॉल की संचालन संस्था यूएफा के प्रतिबंध के खिलाफ टीम की अपील को बरकरार रखा, लेकिन जांचकर्ताओं के साथ सहयोग करने में विफल रहने पर उस पर 10 मिलियन यूरो (85 करोड़ रूपये से ज्यादा) का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन
तीन न्यायाधीशों के पैनल ने कोच पेप गार्डियोला की टीम को अगले सत्र में चैंपियंस लीग के ग्रुप चरण में खेलने की अनुमति दे दी है। इस फैसले से मौजूदा सत्र की प्रतियोगिता में सिटी का स्थान प्रभावित नहीं होगा। टूर्नामेंट अगले महीने शुरू होगा। सिटी के हक में फैसला जाने से वह अगले सत्र में यूएफा पुरस्कार राशि में दस लाख डॉलर (लगभग 75 करोड़ रूपये) का हकदार होगा।
विज्ञापन
यूएफा ने क्लब के वित्तीय मामलों से जुड़े निगरानी के नियमों में 'गंभीर उल्लंघनों' का आरोप लगाते हुए फरवरी में मैनचेस्टर सिटी को प्रतिबंधित किया था। क्लब पर जांचकर्ताओं के साथ सहयोग करने में विफल रहने का भी आरोप है।
विज्ञापन
आरोप है कि अबूधाबी के शाही परिवार के स्वामित्व वाली सिटी की टीम ने वित्तीय नियमों को लेकर कई वर्षों तक यूएफा को गुमराह किया, जिसे 'फाइनेंशियल फेयर प्ले' के रूप में जाना जाता है। यह यूरोपीय क्लब प्रतियोगिताओं में प्रवेश करने के लिए जरूरी है।
मैनचेस्टर सिटी ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि उसके पास 'पुख्ता सबूत' है कि उस पर लगाये गए आरोप सही नहीं हैं। मैनचेस्टर सिटी क्लब अभी इंग्लिश प्रीमियर लीग में दूसरे स्थान पर चल रहा है। ईपीएल में शीर्ष चार में रहने वाली टीमें चैंपियंस लीग में जगह बनाती हैं।