फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Manchester City banned from European competitions for two years, fined 32.5 million dollar

मैनचेस्टर सिटी पर लगा दो साल का प्रतिबंध, ठोका गया 2.36 अरब रुपये का जुर्माना

Sat, 15 Feb 2020 12:38 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 15 Feb 2020 12:38 PM IST
सार

  • मैनचेस्टर सिटी पर UEFA ने लगाया दो साल का बैन
  • क्लब पर ठोका गया करीब 232 करोड़ रुपए का जुर्माना
  • फाइनेंशियल फेयर प्ले नियम के उल्लंघन का पाया गया दोषी

विज्ञापन
Manchester City banned from European competitions for two years, fined 32.5 million dollar
मैनचेस्टर सिटी - फोटो : ट्विटर

विस्तार

इंग्लिश क्लब मैनचेस्टर सिटी को UEFA (यूनियन ऑफ यूरोपियन फुटबॉल एसोसिएशन) ने दो साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया। मैनचेस्टर सिटी को फाइनेंशियल फेयर प्ले नियम के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। यानी मैनचेस्टर सिटी अब दो साल तक यूरोपियन चैम्पियंस लीग नहीं खेल पाएगी। इतना ही नहीं क्लब पर 32.5 मिलियन डॉलर यानी करीब 232 करोड़ रुपए का जुर्माना भी ठोका गया है।

विज्ञापन


हालांकि मैनचेस्टर इस साल UEFA में अपना सफर जारी रखेगी। स्पेनिश फुटबॉल क्लब रियल मैड्रिड के साथ सुपर-16 में पहले लेग का मैच 26 फरवरी को स्पेन की राजधानी मैड्रिड के बेर्नाबेऊ स्टेडियम में होगा।
विज्ञापन


यूएफए की क्लब फाइनेंशियल कंट्रोल बॉडी ने क्लब को स्पॉन्सरशिप राजस्व गलत पेश करने का दोषी पाया है, जिसके मुताबिक, मैनचेस्टर ने नियम तोड़ते हुए स्पॉन्सरशिप से असीमित धन कमाया। साथ ही वह जांच में सहयोग में भी असफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवंबर 2018 में जर्मन पत्रिका डेर स्पीगेल के ईमेल और दस्तावेजों दिखाने के बाद यह जांच शुरू की गई थी। एफएफपी नियम का उद्देश्य सभी क्लब मालिकों को स्पॉन्सरशिप डील के जरिए असीमित धन कमाने से रोकना है।

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed