{"_id":"61720c0e21dea25d5006a035","slug":"manchester-beats-atlanta-by-3-2-in-champions-league","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैंपियंस लीग : मैनचेस्टर ने अटलांटा को 3-2 से हराया, रोनाल्डो ने आखिरी क्षणों में गोल कर दिलाई जीत","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
चैंपियंस लीग : मैनचेस्टर ने अटलांटा को 3-2 से हराया, रोनाल्डो ने आखिरी क्षणों में गोल कर दिलाई जीत
Fri, 22 Oct 2021 06:25 AM IST
Jeet Kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 22 Oct 2021 06:25 AM IST
सार
रोनाल्डो ने 81वें मिनट में गोल किया जो उनका लीग में 138वां गोल है। वह चैंपियंस लीग में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
क्रिस्टियानो रोनाल्डो
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के खेल खत्म होने से नौ मिनट पहले दागे गए गोल के दम पर मैनचेस्टर यूनाइटेड ने चैंपियंस लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में अटलांटा को रोमांचक मुकाबले में 3-2 से पराजित किया।
विज्ञापन
यूनाइटेड की टीम पहले हाफ तक 2-0 से पिछड़ रही थी पर दूसरे हाफ में उसने 28 मिनट के भीतर तीन गोल कर मैच जीत लिया। रोनाल्डो ने 81वें मिनट में गोल किया जो उनका लीग में 138वां गोल है। वह चैंपियंस लीग में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
उनके अलावा मार्कस रैशफोर्ड (53वें मिनट) और हैरी मागुइरे (75वें मिनट) ने भी एक-एक गोल किया। अटलांटा की ओर से मारियो पासलिक (15वें मिनट) और मेरिह डेमिरल (28वें मिनट) ने गोल किया। रोनाल्डो आखिरी सीटी बजने के बाद घुटने के बल बैठ गए और आसमान की ओर देखने लगे।
विज्ञापन
स्टेडियम में मौजूद दर्शकों की जुबां पर उन्हीं का नाम था। इससे तीन सप्ताह पहले विलारियल के खिलाफ दूसरे दौर के मैच में उन्होंने स्टॉपेज टाइम के पांच मिनट के भीतर गोल करकेटीम को जीत दिलाई थी।