{"_id":"5f38b61387d93f366067ada4","slug":"lyon-stun-manchester-city-to-reach-champions-league-semifinals","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैंपियंस लीगः मैनचेस्टर सिटी को हराकर लियोन दूसरी बार सेमीफाइनल में","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
चैंपियंस लीगः मैनचेस्टर सिटी को हराकर लियोन दूसरी बार सेमीफाइनल में
Sun, 16 Aug 2020 09:59 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 16 Aug 2020 09:59 AM IST
विज्ञापन
Manchester City
- फोटो : सोशल मीडिया
मोउसा डेम्बेले के दो और मैक्सवेल कोर्नेट के एक गोल के बूते लियोन ने चैंपियन लीग के क्वार्टर फाइनल में उलटफेर करते हुए मैनचेस्टर सिटी को 3-1 से हराया। फ्रांस की शीर्ष घरेलू लीग में सातवें स्थान पर रहने वाली लियोन ने मैनचेस्टर सिटी को लगतार चौथी बार सेमीफाइनल में पहुंचने से रोक दिया। सेमीफाइनल में लियोन का सामना बायर्न म्यूनिख से होगा।
विज्ञापन
मैनचेस्टर सिटी के लिए एकमात्र गोल केविन डी ब्रुएन ने मैच के 69वें मिनट में किया। इससे पहले कोर्नेट से मैच के 24वें मिनट में गोल कर लियोन का खाता खोला। मैच जब एक-एक की बराबरी पर था तब डेम्बेले (79 वां और 87 वां मिनट) ने आठ मिनट के अंदर दो गोल कर टीम का 3-1 से बढ़त दिला दी, जो निर्णायक साबित हुआ।
विज्ञापन