{"_id":"096e2fa8deea50592ae99a903b0325d3","slug":"lyngdoh-bala-get-top-aiff-awards-hindi-news-sv","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिंगदोह और बाला देवी बने भारत के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
लिंगदोह और बाला देवी बने भारत के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 21 Dec 2015 03:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुनील छेत्री के दबदबे को खत्म करते हुए लिंगदोह ने भारत से सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर का तमगा अपने नाम कर लिया है।
विज्ञापन
भारत के अंतरराष्ट्रीय मिडफील्डर युजेंसन लिंगदोह को अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना है जबकि महिला वर्ग में बेहतरीन फॉर्म में चल रहीं स्ट्राइकर बाला देवी को इस सम्मान से सम्मानित किया गया है।
लिंगदोह ने 2 साल से इस पुरस्कार पर कब्जा जमाए रखने वाले भारतीय टीम के कप्तान सुनील छेत्री को पीछे छोड़ा। वह पिछले 2 साल से देश के बेस्ट फुटबॉलर बने हुए थे। दूसरी ओर, बाला देवी ने लगातार दूसरी बार यह सम्मान हासिल किया है।
विज्ञापन
एआईएफएफ ने रविवार को मडगांव में आयोजित वार्षिक आम बैठक में इसकी घोषणा की। आई-लीग क्लबों के कोचों के मतों के आधार पर लिंगदोह को भारतीय फुटबॉल में साल का सबसे अच्छा खिलाड़ी चुना गया।
विज्ञापन
उन्हें पुरस्कार स्वरूप दो लाख रुपये और एक ट्रॉफी दी जाएगी। 25 वर्षीया बाला देवी को एक लाख रुपये और ट्रॉफी दी जाएगी।
प्रीतम कोटाल को वर्ष का इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया।