{"_id":"5d9612198ebc3e01390a872c","slug":"luis-suarez-helps-barcelona-to-defeat-inter-milan-in-champions-league","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुआरेज के दो गोल की मदद से बार्सिलोना की जीत, चैंपियंस लीग में इंटर मिलान को हराया","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
सुआरेज के दो गोल की मदद से बार्सिलोना की जीत, चैंपियंस लीग में इंटर मिलान को हराया
Fri, 04 Oct 2019 08:03 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 04 Oct 2019 08:03 AM IST
विज्ञापन
लुईस सुआरेज
- फोटो : social media
लुइस सुआरेज के दो गोल की मदद से बार्सिलोना फुटबॉल क्लब ने चैंपियंस लीग के ग्रुप एफ मुकाबले में इंटर मिलान पर 2-1 से जीत हासिल की। इस मैच में लियोनल मेसी ने सुआरेज को एक गोल करने में सहायता भी की। सुआरेज ने 58वें और 84वें मिनट में गोल किए। वालेंसिया में खेले गए ग्रुप एच मैच में हाकिम जियेच के शानदार गोल की मदद से एजेक्स की टीम ने वेलेंसिया फुटबॉल क्लब को 3-0 से हराया।
विज्ञापन
इसी ग्रुप में फ्रांस के लिली में हुए मुकाबले में चेल्सी भी ब्राजील केविलियन के गोल से जीत हासिल करने में सफल रहा। उसने लिली पर 2-1 से मात दी। ग्रुप ई में मोहम्मद सलाह के दो गोल ने लिवरपूल को ड्रॉ से बचाया जिससे टीम साल्जबर्ग को 4-3 से पराजित करने में कामयाब रही।
विज्ञापन