{"_id":"680f2482d2e817f365082371","slug":"liverpool-won-the-premier-league-title-for-the-20th-time-manchester-city-in-the-fa-cup-final-2025-04-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Football: लिवरपूल ने 20वीं बार प्रीमियर लीग का खिताब जीता, मैनचेस्टर सिटी एफए कप के फाइनल में","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
Football: लिवरपूल ने 20वीं बार प्रीमियर लीग का खिताब जीता, मैनचेस्टर सिटी एफए कप के फाइनल में
Mon, 28 Apr 2025 12:17 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 28 Apr 2025 12:17 PM IST
सार
इस जीत से लीवरपूल के 34 मैचों में 84 अंक हो गए, जबकि दूसरे स्थान पर काबिज आर्सेनल के इतने ही मैचों में 67 अंक है। आर्सेनल के लिए अब बाकी बचे मैचों में लीवरपूल की बराबरी करना संभव नहीं है।
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लिवरपूल ने इंग्लिश प्रीमियर लीग फुटबॉल मैच में रविवार को एकतरफा मुकाबले में टोटेनहैम को 5-1 हराकर 20वीं बार इस खिताब को अपने नाम कर मैनचेस्टर यूनाइटेड के रिकॉर्ड की बराबरी की। डोमिनिक सोलंके के 12वें मिनट में किये गोल से पिछड़ने के बावजूद लीवरपूल ने प्रशंसकों को निराश नहीं किया और मध्यांतर तक 3-1 की बढ़त कायम कर उन्हें जश्न मनाने का मौका दे दिया।
लुइस डियाज ने मैच के 16वें मिनट में बराबरी का गोल दागा, जबकि एलेक्सिस मैक एलिस्टर ने इसके आठ मिनट बाद टीम को बढ़त दिला दी। कोडी गोपिको ने 34वें मिनट में लिवरपूल को 3-1 से आगे कर दिया। टीम का दबदबा मध्यांतर के बाद भी जारी रहा। दिग्गज मोहम्मद सालाह ने 63वें मिनट में गोल कर 4-1 की बढ़त बना दी।
डेस्टिनी उडोगी के आत्मघाती गोल ने लिवरपूल को 5-1 से आगे करने के साथ टोटेनहैम के लिए वापसी के दरवाजे भी बंद कर दिए। इस जीत से लिवरपूल के 34 मैचों में 84 अंक हो गए, जबकि दूसरे स्थान पर काबिज आर्सेनल के इतने ही मैचों में 67 अंक है। आर्सेनल के लिए अब बाकी बचे मैचों में लीवरपूल की बराबरी करना संभव नहीं है।
विज्ञापन
लिवरपूल के खिलाड़ियों ने 2020 के बाद प्रीमियर लीग के अपने पहले खिताब का कोच आर्ने स्लॉट के साथ गाना गा कर मनाया। इस दौरान सालाह ने प्रशंसकों के साथ सेल्फी (फोटो) खिंची। टीम ने 2020 में जब 30 साल के खिताबी सूखे को खत्म किया था तब कोविड महामारी के कारण स्टेडियम में प्रशंसक मौजूद नहीं थे लेकिन इस बार बड़ी संख्या में दर्शक टीम की लाल रंग की जर्सी में मौजूद थे। प्रशंसकों ने 20 अंक लिखा हुए बड़े-बड़े झंझे लिये थे , जो टीम के 20वें खिताब को दर्शा रहा था। अन्य मैचों में रासमस होजलंड ने अतिरिक्त समय में गोल करके मैनचेस्टर यूनाइटेड को बौर्नमाउथ के खिलाफ 1-1 से बराबरी दिला दी।

WE'RE PREMIER LEAGUE CHAMPIONS! 🏆 pic.twitter.com/2IbnXCX4mF
— Liverpool FC (@LFC) April 27, 2025
नॉटिंघम फॉरेस्ट को हराकर मैनचेस्टर सिटी एफए कप फाइनल में
कोच पेप गार्डियोला की देखरेख में मैनचेस्टर सिटी का सबसे खराब सत्र भी ट्रॉफी के साथ समाप्त हो सकता है क्योंकि टीम ने रविवार को यहां वेम्बली स्टेडियम में नॉटिंघम फॉरेस्ट को 2-0 से हराकर लगातार तीसरे वर्ष एफए कप फाइनल में प्रवेश किया। सिटी की टीम को यह सफलता उसी दिन मिली जब वह आधिकारिक तौर पर इंग्लिश प्रीमियर लीग के खिताबी दौड़ से बाहर हो गयी। इससे प्रशंसकों को निराशाजनक सत्र के बीच खुशी मनाने का कुछ मौका मिल गया।
रिको लुईस ने मैच के दूसरे मिनट में गोल कर के टीम को बढ़त दिला दी जबकि रक्षापंक्ति के खिलाड़ी जोस्को ग्वारडिओल ने 51वें मिनट में कॉर्नर से हेडर के जरिए गोल में बदल कर बढ़त दोगुनी कर दी। फॉरेस्ट की टीम ने इसके बाद तीन बार गोल करने के मौके बनाये लेकिन टीम एक को भी भुनानो में सफल नहीं रही। सिटी की टीम इससे पहले चैंपियंस लीग में भी अंतिम 16 चरण में पहुंचने में नाकाम रही थी। एफए कप के फाइनल मे उसके सामने क्रिस्टल पैलेस की चुनौती होगी। यह मैच 17 मई को खेला जाएगा।

Our third successive #FACup final 🔜#ManCity pic.twitter.com/lHTFQfbjhF
— Manchester City (@ManCity) April 27, 2025