फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   liverpool enters in champions league final after 11 years and will face real madrid

11 साल बाद फाइनल में पहुंचा लिवरपूल, रियल मैड्रिड से होगा सामना

Thu, 03 May 2018 11:55 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 03 May 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
liverpool enters in champions league final after 11 years and will face real madrid
लिवरपूल

लिवरपूल ने 11 साल बाद चैंपियंस लीग के फाइनल का टिकट कटा लिया। अब खिताब के लिए 26 मई को उसका सामना कीव में 12 बार के चैंपियन रियल मैड्रिड से होगा। रियल की निगाह लगातार तीसरे खिताब पर है। 

विज्ञापन


पहले चरण में घर में 5-2 से जीत दर्ज करने वाली लिवरपूल की टीम रोमा के घर में 2-4 से शिकस्त खा बैठी। हालांकि जर्गेन क्लॉप की टीम 7-6 की कुल जीत के साथ 2007 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचने में सफल रही। 
विज्ञापन


लिवरपूल के लिए माने व जियोर्जिनियो ने दागे गोल 

लिवरपूल के लिए सैडियो माने (नौवें मिनट) और जियोर्जिनियो विजनाल्डम (25वें मिनट) ने एक-एक गोल किया और टीम हाफ टाइम तक 2-1 की बढ़त बनाए हुए थी। हालांकि माने ने मैच शुरू होने के दो मिनट बाद ही आत्मघाती गोल कर रोमा को 1-0 से आगे कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे हाफ में रोमा की टीम पूरी तरह से बदली हुई नजर आई और उसने एक के बाद एक तीन गोल दागकर जीत तो दर्ज की पर फाइनल में पहुंचने से चूक गई। उसके लिए यह गोल एडिन डेजो (53वें मिनट) और रादजा नैनगोलन (80वें व 90+4वें मिनट) ने गोल किए। 

चैंपियंस लीग का 24वां मुकाबला खेल रहे नैनगोलन ने पहली बार गोल किया। पहले चरण में दो गोल दागने वाले मोहम्मद सालाह का दूसरे चरण में कोई जादू नहीं चला और वह अपने पुराने क्लब रोमा के खिलाफ गोल नहीं कर सके। सालाह इस सत्र में 48 मुकाबलों में 43 गोल कर चुके हैं।   

नंबर गेम

-37 साल बाद दोनों टीमें खिताबी मुकाबले में टकराएंगी। इससे पहले 1981 में यूरोपियन कप के फाइनल में लिवरपूल ने रियल मैड्रिड को 1-0 से हराकर ट्रॉफी जीती थी 

-13 गोल हुए लिवरपूल और रोमा के बीच सेमीफाइनल में जोकि एक रिकॉर्ड है। इससे पहले 1998 में चैंपियंस लीग सेमीफाइनल में मोनाको और जुवेंटस के बीच दस गोल हुए थे

-20 गोल लिवरपूल ने घर से बाहर किए। इस मामले में उन्होंने रियल मैड्रिड के एक सत्र में घर से बाहर बनाए गए (2013-14) रिकॉर्ड की बराबरी की

-40 गोल लिवरपूल ने इस सत्र में किए, वह ऐसा करने वाली तीसरी टीम बनी। इससे पहले बार्सिलोना (45गोल, 1999-00) रियल मैड्रिड (41 गोल, 2013-14) ने ऐसा किया  


-08 आठवीं बार लिवरपूल फाइनल में पहुंचा। वह पांच बार विजेता और दो बार उपविजेता रहा है 

-16वीं बार रियल खिताबी मुकाबले में खेलेगा। वह 12 बार चैंपियन रह चुका है। पिछली दो बार से वह लगातार विजेता है 

हम क्वालिफायर के रूप में टूर्नामेंट में आए थे। अब हम फाइनल में हैं। मैं बहुत खुश हूं खासकर खिलाड़ियों, क्लब और प्रशंसकों के लिए। अब खिताब के लिए हम कीव जाएंगे। जुर्गेन क्लॉप, कोच लिवरपूल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed