फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Liverpool concede 5 goals first time at Anfield in Champions League real Madrid won Vinicius Benzema two goal

UCL: लिवरपूल ने होमग्राउंड पर पहली बार खाए पांच गोल, रियल मैड्रिड ने 5-2 से हराया, विनिसियस-बेंजेमा चमके

Wed, 22 Feb 2023 05:06 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 22 Feb 2023 05:06 PM IST
सार

पिछले साल चैंपियंस लीग जीतने वाली टीम रियल मैड्रिड ने प्री-क्वार्टर फाइनल के पहले लेग में 5-2 से जीत हासिल की। इस तरह उसने क्वार्टरफाइनल में पहुंचने की अपनी संभावनाओं को मजबूत कर लिया।

विज्ञापन
Liverpool concede 5 goals first time at Anfield in Champions League real Madrid won Vinicius Benzema two goal
एडर मिलिताओ और विनिसियस जूनियर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लैंड के क्लब लिवरपूल को मंगलवार (21 फरवरी) की रात को यूईएफए चैंपियंस लीग में शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। उसे अपने ही होमग्रांड पर स्पेन के क्लब रियल मैड्रिड के खिलाफ हार मिली। पिछले साल चैंपियंस लीग जीतने वाली टीम रियल मैड्रिड ने प्री-क्वार्टर फाइनल के पहले लेग में 5-2 से जीत हासिल की। इस तरह उसने क्वार्टरफाइनल में पहुंचने की अपनी संभावनाओं को मजबूत कर लिया। 
विज्ञापन


दोनों टीमों के बीच दूसरा लेग 15 मार्च को खेला जाएगा। तब लिवरपूल के सामने एक बड़ी चुनौती होगी। उसे रियल के खिलाफ पहले तीन गोलों के अंतर की बराबरी करनी होगी। उसके बाद ही मैच में उसकी वापसी होगी। लिवरपूल को यह हार लंबे समय तक सताएगी। वह पहली बार चैंपियंस लीग के मैच में अपने होमग्राउंड पर पांच खाया है।
विज्ञापन

लिवरपूल ने की थी धमाकेदार शुरुआत
लिवरपूल ने मैच में शानदार शुरुआत की। डार्विन नुनेज ने पांचवें मिनट में बेहतरीन गोल किया। उसके बाद 14वें मिनट में स्टार खिलाड़ी मोहम्मद सालाह ने गोल कर टीम को 2-0 से आगे कर दिया। रियल मैड्रिड के गोलकीपर थिबाउट कोर्त्वा की गलती का फायदा उठाते हुए सालाह ने गेंद को गोलपोस्ट में डाल दिया। यहां से रियल के लिए कमबैक करना आसान नहीं था, लेकिन वह पहले भी इस टूर्नामेंट के इतिहास में ऐसी परिस्थितियों से बाहर निकल चुका था।

विनिसियस ने दिलाई रियल मैड्रिड को बराबरी
रियल ने 0-2 से पिछड़ने के बाद ताबड़तोड़ हमले किए। 21वें मिनट में ब्राजील के युवा स्टार विनिसियस जूनियर ने शानदार गोल किया। इसके बाद 36वें मिनट में लिवरपूल के डिफेंडर गोमेज और गोलकीपर एलिसन की गलती का फायदा विनिसियस ने उठाया। उन्होंने रियल को 2-2 की बराबरी पर ला दिया। हाफटाइम तक दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर थीं।
विज्ञापन

बेंजेमा ने दागे लगातार दो गोल
हाफटाइम के बाद 47वें मिनट में अनुभवी लुका मौद्रिच के फ्री-किक पर एडर मिलिताओ ने शानदार हेडर से गोल किया। रियल पहली बार मैच में आगे हुआ था। उसने 3-2 की बढ़त बना ली। इसके बाद कप्तान करीम बेजेंमा की बारी थी। उन्होंने लिवरपूल के खिलाड़ियों की सुस्ती और गलतियों का भरपूर फायदा उठाया। बेंजेमा ने 55वें और 67वें मिनट में गोलकर रियल मैड्रिड को 5-2 से जीत दिला दी।

नेपोली ने हासिल की जीत
प्री-क्वार्टर फाइनल के अन्य मैच में इटली के क्लब नेपोली ने जर्मनी के क्लब एंत्राक्त फ्रैंकफर्ट को 2-0 से हरा दिया। पहले लेग में मिली जीत के बाद नेपोली की टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के करीब पहुंच गई है। उसके लिए मैच में विक्टर ओसिमहेन ने 40वें और कप्तान जिओवानी डी लोरेंजो ने 65वें मिनट में गोल किया। दोनों टीमों के बीच प्री-क्वार्टर फाइनल का दूसरा लेग 15 मार्च को खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed