{"_id":"2083f5f74380312172e1c6a763c2c241","slug":"liverpool-beat-manchester-city-in-premier-league","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार 10वीं जीत के साथ खिताब के नजदीक पहुंचा लिवरपुल","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
लगातार 10वीं जीत के साथ खिताब के नजदीक पहुंचा लिवरपुल
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 14 Apr 2014 05:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लिवरपुल ने बेहद शानदार खेल दिखाते हुए इंग्लिश प्रीमियर लीग में मैनचेस्टर सिटी को बेहद रोमांचक मुकाबले में 3-2 से हराकर खुद को खिताब की रेस में बनाए रखा है।
इस जीत के साथ लिवरपुल 1990 के बाद खिताब जीतने की रेस में बना हुआ है। उसने दूसरे नंबर पर कायम चेल्सी से 2 और मैनचेस्टर सिटी से 7 नंबर के अंतर के साथ नंबर वन की पोजिशन बनाए रखी है।
हालांकि मैनचेस्टर सिटी को अभी अपने दो मुकाबले (लिवरपुल और चेल्सी) खेलने हैं लेकिन वह ज्यादा से ज्यादा 6 अंक बना सकता है जबकि लिवरपुर 7 अंकों से आगे है।
विज्ञापन
रविवार को खेले गए मैच में लिवरपुल के लिए फीलिप कौटिन्हो ने 78वें मिनट में गोल दागकर अपनी टीम को टूर्नामेंट में लगातार 10वीं जीत पर मुहर लगा दी।
निर्णायक गोल होने से लगभग 20 मिनट पहले तक लिवरपुल 2-0 से आगे चल रहा था लेकिन डेविड सिल्वा (57वें मिनट) के गोल के बाद ग्लेन जॉनसन (62वें मिनट) के आत्मघाती गोल से सिटी मैच में बराबरी पर आ गया।
लेकिन फीलिप कौटिन्हो ने 78वें मिनट में गोलकर अपनी टीम को शानदार जीत दिला दी। इससे पहले लिवरपुल के लिए रहीम स्टर्लिंग (6वां मिनट) और मार्टिन स्कर्टल (26वें मिनट) ने गोलकर टीम को पहले हॉफ तक बढ़त बनाए रखा था।
कोस्टा चोटिल, एटलेटिको ने बनाई बढ़त
डिएगो कोस्टा के बेहतरीन प्रदर्शन से 10 खिलाड़ियों से खेल रहे गेटाफे पर रियल मैड्रिड ने 2-0 की शानदार जीत हासिल कर ली।
हालांकि कोस्टा मैच का दूसरा गोल दागते समय चोटिल हो गए, लेकिन उनके टीम का कहना है कि चोट गंभीर नहीं है। इस जीत के बाद एटलेटिको ने तीन अंक की बढ़त बना ली है जबकि पांच राउंड अभी और खेले जाने हैं।
18 साल बाद एटलेटिको पहली बार खिताबी होड़ में शामिल है। बार्सिलोना में खेले गए मैच में कोस्टा ने 84वें मिनट में गोल दागा जो इस सीजन का उनका 26वां गोल था।