फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Lionel Messi will be the new captain of Inter Miami, coach Gerardo informed

Inter Miami New Captain: लियोनल मेसी होंगे इंटर मियामी के नए कप्तान, कोच गेरार्डो ने दी जानकारी

Tue, 25 Jul 2023 05:16 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मियामी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मियामी Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 25 Jul 2023 05:16 PM IST
सार

लियोनल मेसी ने इंटर मियामी के लिए पहले ही मैच में कमाल किया था। अब वह टीम के कप्तान बनने जा रहे हैं। क्लब के कोच गेरार्डो ने मेसी के कप्तान बनने की पुष्टि की है।
 

विज्ञापन
Lionel Messi will be the new captain of Inter Miami, coach Gerardo informed
लियोनल मेसी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फुटबॉल स्टार लियोनल मेसी ने अपने नए क्लब इंटर मियामी के लिए पहले ही मैच में शानदार प्रदर्शन किया था। सब्सीट्यूट के रूप में मैदान में आए मेसी ने क्रूज अज़ुल के खिलाफ अंतिम समय में गोल कर अपनी टीम को जीत दिलाई थी। अब मेसी को इस टीम की कप्तानी में मिलने जा रही है। क्लब कोच ने इस बात की पुष्टि की है। इंटर मियामी के मुख्य कोच गेरार्डो "टाटा" मार्टिनो ने बताया है कि मेसी इंटर मियामी के लिए अपने दूसरे मैच में ही कप्तानी करते दिखेंगे। पूरी संभावना है कि अर्जेंटीना के सुपरस्टार बुधवार को अटलांटा यूनाइटेड के खिलाफ लीग कप मैच शुरू करेंगे। मार्टिनो ने कहा हालांकि, मेसी कितनी देर तक मैदान में रहेंगे यह उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा। 
विज्ञापन


जब मार्टिनो से पूछा गया कि क्या मेस्सी अटलांटा यूनाइटेड के खिलाफ इंटर मियामी का नेतृत्व करेंगे, तो उन्होंने कहा, "हां, वह आखिरी गेम में भी हमारे कप्तान थे। इसकी संभावना बहुत ज्यादा है कि मेसी और बुसी (सर्जियो बुस्केट्स) दोनों लंबे समय तक खेलेंगे। शुरुआत से ही सब कुछ इस बात पर निर्भर करेगा कि वे कैसा महसूस करते हैं। यह उनका दूसरा मैच है। 
विज्ञापन


लियोनेल मेस्सी और उनके पूर्व बार्सिलोना टीम के साथी सर्जियो बसक्वेट्स इंटर मियामी के लिए एक बार फिर साथ खेल रहे हैं। दोनों दिग्गज क्रूज अजुल के खिलाफ मैच में भी साथ खेले थे और उनकी टीम ने 2-1 के अंतर से रोमांचक जीत हासिल की थी। मेसी और बुस्केट्स दोनों को दूसरे हाफ में मैदान में उतारा गया। फिनिश विंगर रॉबर्ट टेलर ने हाफटाइम से ठीक एक मिनट पहले इंटर मियामी के लिए गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इंटर मियामी की बढ़त ज्यादा देर तक कायम नहीं रही और क्रूज अज़ुल ने 65वें मिनट में गोल कर बराबरी कर ली। मेसी ने खेल के अंतिम मिनटों में फ्री किक पर गोल कर अपनी टीम को मेजर लीग सॉकर (एमएलएस) में तीन अंक दिला दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रूज अजुल के खिलाफ मैच के अंत पर जोरार्डो ने मेसी को लेकर कहा "यह उनकी आदत है और क्योंकि यह आदत है, हम उन चीजों को सामान्य करने की कोशिश करते हैं जो सामान्य नहीं हैं।"

ब्राजील के गेगोर इस साल मार्च के महीने में चोटिल हो गए थे। इसके बाद अमेरिका के डीएंड्रे येडलिन ने टीम की कमान संभाली। अब यह जिम्मेदारी मेसी को दी जा रही है। मेसी ने लंबे समय तक बार्सिलोना की कप्तानी की थी, लेकिन सात बार के बैलन डी'ओर विजेता को पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) में उनके कार्यकाल के दौरान कभी भी आधिकारिक कप्तान नियुक्त नहीं किया गया। मेसी के नेतृत्व में अर्जेंटीना फुटबॉल टीम ने पिछले साल कतर में ऐतिहासिक फीफा विश्व कप खिताब जीता था।

सर्जियो बसक्वेट्स के अलावा, बार्सिलोना के पूर्व डिफेंडर जोर्डी अल्बा ने भी इंटर मियामी के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। 11 वर्षों तक टीम का प्रतिनिधित्व करने के बाद स्पेनिश अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी ने इस गर्मी में बार्सिलोना छोड़ दिया। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अल्बा पिछले हफ्ते मियामी पहुंचे थे और 34 वर्षीय खिलाड़ी अटलांटा यूनाइटेड के खिलाफ लीग कप मैच के दौरान अमेरिकी टीम के लिए पदार्पण कर सकते हैं।


पिछले हफ्ते अपनी पांचवीं घरेलू लीग जीत हासिल करने के बाद, इंटर मियामी की टीम अब अटलांटा यूनाइटेड के खिलाफ संभावित नॉकआउट मैच में एक और जीत हासिल करने का लक्ष्य रखेगी। बुधवार के मुकाबले से एक अंक इंटर मियामी को लीग कप राउंड 32 में अपनी जगह पक्की करने में मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed