फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Lionel Messi scored his 399th La Liga goal moved five points clear at the top of the table

मेसी ने ला लीगा को बनाया यादगार, मारा 399 वां गोल

Tue, 08 Jan 2019 05:22 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 08 Jan 2019 05:22 AM IST
विज्ञापन
Lionel Messi scored his 399th La Liga goal moved five points clear at the top of the table
कप्तान लियोनल मेसी के ला लीगा के रिकॉर्ड 399वें गोल और लुईस सुआरेज के शानदार गोल से बार्सिलोना ने गेटाफे को 2-1 से मात देकर तालिका में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। गत चैंपियन के 18 मैचों में 12 जीत से 40 अंक हो गए हैं जो दूसरे स्थान पर चल रहे एटलेटिको मैड्रिड (35) से पांच अधिक है।
विज्ञापन


मैच के तीनों गोल खेल के पहले हाफ में हुए। मेसी ने 20वें मिनट मेें ही गेंद को जाल में अटकाकर बार्सिलोना को बढ़त दिला दी। इस बढ़त को सुआरेज (39वें मिनट) ने दोगुना कर दिया। गेटाफे के लिए एकमात्र गोल खेल के 43वें मिनट में जयमे माटा ने किया। एटलेटिको ने सेविला से एक-एक से और इबर ने विलारियल से गोल रहित ड्रॉ खेला।
विज्ञापन


रियल मैड्रिड को घर में मिली सनसनीखेज हार 
स्टार खिलाड़ी गेरेथ बेल के बिना खेल रही रियल मैड्रिड को घर में रियल सोसिदाद के हाथों 15 साल बाद ला लीगा में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। हाफ टाइम के साथ दस खिलाड़ियों से खेलने वाले रियल मैड्रिड को सोसिदाद के हाथों 0-2 से हार मिली। सोसिदाद के लिए डिसिल्वा ने तीसरे और रूबेन पार्डो ने 83वें मिनट में गोल किए। इस हार से रियल 30 अंकों के साथ पांचवें नंबर पर खिसक गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed