{"_id":"5d563ae58ebc3e6cc17cc2a9","slug":"lionel-messi-ronaldo-and-van-dijk-have-been-nominated-for-uefa-mens-player-of-the-year-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेसी, रोनाल्डो और वान डिक यूईएफए मेन्स प्लेयर ऑफ द ईयर अवॉर्ड जीतने की दौड़ में","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
मेसी, रोनाल्डो और वान डिक यूईएफए मेन्स प्लेयर ऑफ द ईयर अवॉर्ड जीतने की दौड़ में
Fri, 16 Aug 2019 10:41 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Fri, 16 Aug 2019 10:41 AM IST
विज्ञापन
मेसी, रोनाल्डो, वर्जिक वान डिक
- फोटो : social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्जेंटीना के स्टार फूटबॉलर लियोनल मेसी, पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो और नीदरलैंड के वर्जिक वान डिक को यूईएफए मेन्स प्लेयर ऑफ द ईयर अवॉर्ड के नामांकित किया गया है। मंगलवार को यूरोपियन फुटबॉल संघ ने इसकी घोषणा की।
विज्ञापन
यूईएफए अवॉर्ड की घोषणा 29 अगस्त को मोनाको में चैम्पियंस लीग के ग्रुप स्टेज मैच के दौरान की जाएगी। वुमन्स प्लेयर ऑफ द ईयर के लिए इंग्लैंड की लुसी ब्रॉन्ज, नॉर्वे की एडा हेगरबर्ग और फ्रांस की एमेंडिन हेनरी को शॉर्टलिस्ट किया गया। तीनों ही लयोन के क्लब के लिए खेलती हैं।
विज्ञापन
साल 2011 में मेसी इस अवॉर्ड को जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने थे। रोनाल्डो ने 2014, 2016 और 2017 में इस अवॉर्ड अपने नाम किया है। पिछले साल क्रोएशिया के कप्तान लुका मौड्रिच ने यूईएफए मेन्स प्लेयर ऑफ द ईयर अवॉर्ड जीता था। हालांकि क्रोएशिया वर्ल्ड कप के फाइनल में फ्रांस के खिलाफ हार गई थी।
विज्ञापन
नीदरलैंड के वान डिक पिछले सीजन में चैम्पियंस लीग जीतने वाली लिवरपूल टीम का हिस्सा थे। इनके अलावा लीवरपूल के एलिसन बेकर, सादियो माने और मोहम्मद सलाह, रियाल मैड्रिड के ईडेन हेजार्ड, युवेंटस के मैथिस डी लिट, बार्सिलोना के फ्रैंकी डी जोंग और मैनचेस्टर के रहीम स्टर्लिंग भी इस अवार्ड की रेस में शामिल हैं।