फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Lionel Messi Paris saint Germain beats Riyad Eleven of cristiano ronaldo mbappe scores with Messi and Ronaldo

PSG vs Riyad 11: मेसी की PSG ने रोनाल्डो की रियाद इलेवन को हराया, दोनों दिग्गजों ने दागे गोल

Fri, 20 Jan 2023 09:37 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रियाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रियाद Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 20 Jan 2023 09:37 AM IST
सार

दोस्ताना मैच में रोनाल्डो ने दो गोल दागे, लेकिन उन्हें बाकी खिलाड़ियों का समर्थन नहीं मिला। वहीं, पीएसजी के लिए मेसी के अलावा एम्बाप्पे ने भी गोल किया और यह टीम जीत हासिल करने में सफल रही।

विज्ञापन
Lionel Messi Paris saint Germain beats Riyad Eleven of cristiano ronaldo mbappe scores with Messi and Ronaldo
क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनल मेसी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लियोनल मेसी, किलियन एम्बाप्पे और नेमार जैसे स्टार खिलाड़ियों से भरी पेरिस सेंट जर्मन क्लब की टीम ने गुरुवार को रियाद 11 को एक दोस्ताना मैच में हरा दिया। रियाद की टीम में क्रिस्टियानो रोनाल्डो एकमात्र बड़े खिलाड़ी थे। रोनाल्डो ने इस मैच में दो गोल किए, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। वहीं, पीएसजी के लिए मेसी के अलावा एम्बाप्पे ने भी गोल किया और यह टीम जीत हासिल करने में सफल रही। फीफा विश्व कप के बाद रोनाल्डो पहली बार मैदान में दिखे। विश्व कप के बाद रोनाल्डो ने सऊदी अरब के क्लब अल नस्र के साथ करार किया है। इस करार के बाद पहली बार मैदान पर उतरे। हालांकि, यह एक दोस्ताना मैच था।
विज्ञापन


रियाद 11 की टीम रोनाल्डो के क्लब अन नस्र और इसके चिर प्रतिद्वंद्वी क्लब अल हिलाल के खिलाड़ियों से मिलकर बनी थी। पीएसजी ने रोमांच से भरपूर मैच में रियाद 11 को 5-4 के अंतर से हराया। इस मैच में कुल नौ गोल हुए और एक खिलाड़ी को रेड कार्ड भी दिखाया गया। लियोनल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो के अलावा किलियन एम्बाप्पे ने भी गोल किया। वहीं, नेमार पेनल्टी में गोल करने में नाकाम रहे।
विज्ञापन

रियाद 11 के लिए रोनाल्डो ने दो गोल किए। एक गोल पेनल्टी के जरिए आया और दूसरा मैदानी गोल था। वहीं, पीएसजी के लिए मेसी ने एम्बाप्पे और नेमार को पेनल्टी के जरिए गोल करने का मौका दिया। एम्बाप्पे इसमें सफल रहे, लेकिन नेमार चूक गए। जुआन बर्नाट को 39वें मिनट में लास्ट-मैन फाउल के लिए बाहर भेज दिया गया, इससे पीएसजी की टीम कमजोर हुई, लेकिन मैच जीतने में सफल रही।

इस मैच में रोनाल्डो और मेसी दोनों स्टार खिलाड़ियों ने गोल किए। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इन दोनों दिग्गजों के फैंस को आने वाले मैचों में और भी बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिलेगा।

इस मैच में पीएसजी ने पहले हाफ में दो और दूसरे में तीन गोल किए। वहीं, रियाद की टीम दोनों हाफ में दो-दो गोल ही कर पाई और मैच हार गई। 

कब किसने किया गोल ?
तीसरा मिनट- पीएसजी - लियोनेल मेस्सी
34वां मिनट - रियाद - क्रिस्टियानो रोनाल्डो (पेनल्टी)
43वां मिनट - पीएसजी - मारक्विनहोस
45+5 मिनट — रियाद — क्रिस्टियानो रोनाल्डो
54वें मिनट- पीएसजी- सर्जियो रामोस
56वां मिनट- रियाद - ह्यून-सू जांग
60वां मिनट- पीएसजी- किलियन एम्बाप्पे (पेनल्टी)
78वां मिनट- पीएसजी- ह्यूगो एकिटिके
90+4 मिनट — रियाद — तालिस्का
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed