फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   lionel messi on fire

लियोनल मेसी के डबल धमाल से जीता बार्सिलोना

Mon, 21 Sep 2015 04:38 PM IST
Updated Mon, 21 Sep 2015 04:38 PM IST
विज्ञापन
lionel messi on fire

स्टार फुटबॉल खिलाड़ी लियोनल मेसी के दो गोल की बदौलत बार्सिलोना ने ला लीगा के तहत खेले गए अपने चौथे मुकाबले में लेवांते को 4-1 से पराजित कर दिया।

विज्ञापन

मेसी हालांकि सत्र में दूसरी बार पेनाल्टी चूके लेकिन उन्होंने दो गोल कर अपनी टीम को शानदार जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

विज्ञापन

बार्सिलोना ने अब तक चार मुकाबले खेले हैं और चारों में उसे जीत मिली है। कुल 12 अंकों के साथ बार्सिलोना अंकतालिका में शीर्ष पर मौजूद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तालिका में यूरोपीयन चैंपियन बार्सिलोना रियल मैड्रिड से ऊपर है जबकि विलारियल और सेल्टा विगो से दो अंक ऊपर है। अंकतालिका में एटलेटिको मैड्रिड नौ अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है।


बार्सिलोना की ओर से मैच के 50वें मिनट में मार्क बार्ट्रा ने गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद मैच के 56वें मिनट में जूनियर नेमार ने गोल कर बार्सिलोना की बढ़त को दोगुना कर दिया।


मेसी ने मैच के 61वें मिनट में गोल कर बार्सिलोना की बढ़त को 3-0 कर दिया। तीन गोल से पिछड़ने के बाद लेवांते की टीम ने वापसी के भरसक प्रयास किए और उसे मैच के 67वें मिनट में सफलता भी मिल गई।


कासाडेसस विक्टर ने शानदार गोल स्कोर को 3-1 कर दिया। इसके बाद मेसी मौजूदा सत्र में दूसरी बार पेनाल्टी चूक गए।


स्टार खिलाड़ी लुईस सुआरेज और आंद्रेस इनिस्टा की गैरमौजूदगी में मेसी ने मिडफील्ड का पूरा जिम्मा संभाले रखा और उन्होंने अपनी टीम को निराश नहीं किया।


मेसी ने 90वें मिनट में एक और गोल कर अपनी टीम की बढ़त को 4-1 कर दिया। इससे पहले, यूरोपा लीग खिताबधारी सेविला ने सेल्टा विगा को 2-1 से पराजित किया जबकि विलारियल ने एथलेटिक बिल्वाओ को 3-1 से हराकर तीसरे स्थान पर कब्जा कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed