{"_id":"5db153468ebc3e01557e872f","slug":"lionel-messi-makes-history-in-barcelona-win-champions-league-round-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"लियोनेल मेसी ने दागा ऐतिहासिक गोल, चैंपियंस लीग में बार्सिलोना ने स्लेविया को 2-1 से रौंदा","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
लियोनेल मेसी ने दागा ऐतिहासिक गोल, चैंपियंस लीग में बार्सिलोना ने स्लेविया को 2-1 से रौंदा
Thu, 24 Oct 2019 01:01 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 24 Oct 2019 01:01 PM IST
विज्ञापन
लियोनेल मेसी
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लियोनल मेसी के रिकॉर्ड गोल से बार्सिलोना चैंपियंस लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के ग्रुप एफ में बुधवार को स्लेविया प्राग को 2-1 से हराकर अंक तालिका के शीर्ष पर पहुंच गया। मेसी ने तीसरे ही मिनट में स्लेविया के गोलकीपर ओंद्रेज कोलार को छकाकर बार्सिलोना को बढ़त दिलाई। वह चैंपियंस लीग में लगातार 15 सत्र में कम से कम एक गोल दागने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने।
विज्ञापन
मध्यांतर तक बार्सिलोना की टीम 1-0 से आगे थी। दूसरे हाफ के पांचवें मिनट में लुकास मासोपस्ट के बेहतरीन पास को गोल में पहुंचाकर यान बोरिल ने स्लेविया को बढ़त दिलाई। स्लेविया के विंगर पीटर ओलायिंका हालांकि 57वें मिनट में आत्मघाती गोल कर बैठे, जिससे बार्सिलोना ने 2-1 की बढ़त बना ली जो निर्णायक साबित हुई।
विज्ञापन
बार्सिलोना ग्रुप एफ में तीन मैचों में सात अंक के साथ शीर्ष पर चल रहा है। टीम ने इंटर मिलान पर तीन अंक की बढ़त बना रखी है जिसने बोरूसिया डोर्टमंड को 2-0 से हराया। स्लेविया की टीम एक अंक के साथ अंतिम पायदान पर है।
विज्ञापन