फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   lionel messi hattrick helps barcelona register easy win against levante

मेसी की ला लीगा में 31 वीं हैट्रिक से जीता बार्सिलोना, लेवांते को 5-0 से रौंदा

Tue, 18 Dec 2018 05:17 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक निगम Updated Tue, 18 Dec 2018 05:17 AM IST
विज्ञापन
lionel messi hattrick helps barcelona register easy win against levante
लियोनेल मेसी - फोटो : file photo

लियोनल मेसी की ला लीगा में 31वीं हैट्रिक की बदौलत बार्सिलोना ने लेवांते को 5-0 से हराकर एक बार फिर अंक तालिका के शीर्ष पर तीन अंक की बढ़त बना ली।  अर्जेंटीना के 31 साल के मेसी का जादू फिर जमकर बोल रहा है। पिछले ही हफ्ते उन्होंने ऐस्पेनयल के खिलाफ मैच में फ्री किक से दो गोल किए थे। 

विज्ञापन


मौजूदा सत्र में ला लीगा में उनके गोलों की संख्या 20 हो चुकी है। बार्सिलोना की ओर से अन्य गोल लुई सुआरेज (35वें मिनट) और गेरार्ड पिक (88वें मिनट) ने दागे।  बार्सीलोना के 16 मैचों में 34 अंक हो गए हैं। सेविला और एटलेटिको मैड्रिड के इतने ही मैचों में समान 31 अंक हैं।  
विज्ञापन


शीर्ष पर मौजूद बार्सिलोना पर इस मैच से पहले दबाव था क्योंकि दूसरे स्थान पर सेविला और एटलेटिको मैड्रिड दोनों अंकों के आधार पर बराबरी पर आ गए थे। चैंपियंस लीग के अंतिम ग्रुप मैच में टोटेनहम के खिलाफ अपने स्टार खिलाड़ी को आराम देने के बाद कोच एर्नेस्ट वेलवर्डे की टीम ने लगातार तीसरे मैच में बिना गोल खाए जीत हासिल की। पिछले हफ्ते बेलोन डी'ओर पुरुस्कार में पांचवें स्थान पर रहने के बाद से मेसी अब तक दो लीग मैचों में पांच गोल कर चुके हैं। यही नहीं उन्होंने लेवांते के खिलाफ टीम के बाकी दो गोल करने में भी मदद की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरुआत में जीत मुश्किल लग रही थी, लेकिन मैं यहां जीतकर बहुत खुश हूं। पिछली बार लेवांते के खिलाफ हमें मुश्किलों का सामना करना पड़ा था।-एर्नेस्ट वेलवर्डे, अर्जेंटीनी कोच


05: गोल कर चुके हैं मेसी अब तक दो लीग मैचों में 

03: जीत है लगातार बार्सिलोना की ला लीगा मुकाबलों में 

सेविला ने गिरोना को 2-0 से हराया 

सेविला ने गिरोना को 2-0 से हराकर दूसरा स्थान फिर से हासिल कर लिया। दूसरे हाफ में बेनेगा और पाब्लो साराबिया ने गोल किए। अक्तूबर में 2-4 की हार के बाद से टीम सात लीग मैचों में हारी नहीं है।  सेविला को पहले गोल के लिए 55 मिनट तक इंतजार करना पड़ा। स्ट्राइकर आंद्रे सिल्वा को गिरोना के रक्षक खिलाड़ी जुआनपे ने बाक्स में गिरा दिया और अर्जेंटीना के बेनेगा ने पेनाल्टी स्पॉट से गोल करने में कोई गलती नहीं की।  नौ मिनट बाद साराबिया ने सभी प्रतियोगिताओं में सीजन का अपना 14वां गोल करते हुए सेविला की जीत तय कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed