फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   lionel messi fail to convert penalty into goal

मैसी पर फूटा हार की ठीकरा, बार्सिलोना जारी नहीं रख सकी विजयी अभियान

Fri, 19 Jan 2018 08:42 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 19 Jan 2018 08:42 AM IST
विज्ञापन
lionel messi fail to convert penalty into goal
Lionel Messi

'कोपा डेल रे' टूर्नामेंट में बुधवार को खेले गए क्वार्टरफाइनल मुकाबले में एस्पानेयोल ने बार्सिलोना को 1-0 से हरा दिया। बार्सिलोना की इस हार से टीम के दिग्गज खिलाड़ी लियोनेल मेसी को तगड़ा झटका लगा है। दरअसल, मैच के 62वें मिनट में मेसी को एक पेनल्टी पर गोल करने का मौका मिला था, जिसे वो गंवा बैठे। बता दें कि अगस्त 2017 के बाद से बार्सिलोना की यह पहली हार है।

विज्ञापन


मैच के आखिरी दो मिनट में बार्सिलोना की टीम को सबसे बड़ा झटका लगा। टाई की तरफ जाते इस क्वार्टरफाइनल मैच में एस्पानेयोल की तरफ से ऑस्कर मेलेंडो ने शानदार गोल कर अपनी टीम को जीत की मंजिल तक पहुंचाया। अगर मेसी मैच की 62वें मिनट में गोल कर पाते तो बर्सिलोना लंबे समय से चल रहे अपने विजयी अभियान को आगे जारी रख सकती थी।
विज्ञापन


बार्सिलोना की इस हार के बाद स्पैनिश फुटबॉलर सेर्जियो बस्केट्स ने कहा, 'हमें पता था कि एक न एक दिन ऐसा होना ही था। लंबे समय बाद मिली इस हार को टालने के लिए हमारी टीम ने काफी मेहनत की है। हालांकि, आज हमारा हारना लगभग तय ही था।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'हम भाग्यशाली है कि हमारे पास टूर्नामेंट में वापसी करने के लिए एक मौका और है। अब चाहे कुछ भी हो, हमें हर हालत में इस मैच को जीतना होगा।'

बता दें कि इस मैच में बार्सिलोना को एक पेनल्टी का मौका मिला था, जिसे टीम के कद्दावर खिलाड़ी मेस्सी गोल में तब्दील करने में नाकामयाब हो गए। दरअसल विपक्षी टीम के सर्जी रोबर्टो के एक फाउल की वजह से बार्सिलोना को एक पेनल्टी मिली थी।


इसके बाद टीम ने अपना भरोसा उनके सबसे अनुभवी खिलाड़ी मेसी पर दिखाया। फाउल एरिया से मेसी ने जब फ्री किक लिया तो एस्पानेयोल के गोलकीपर डिएगो लोपेज बीच में आ गए और उन्होंने पेनल्टी को गोल में तब्दील नहीं होने दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed