{"_id":"5c3c2fbebdec22733d44cbac","slug":"lionel-messi-complete-400-goal-in-la-liga-league","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेसी के नाम एक और बड़ी उपलब्धि, ला लीगा लीग में 400 गोल पूरे","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
मेसी के नाम एक और बड़ी उपलब्धि, ला लीगा लीग में 400 गोल पूरे
Mon, 14 Jan 2019 12:14 PM IST
अभिषेक निगम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अभिषेक निगम
Updated Mon, 14 Jan 2019 12:14 PM IST
विज्ञापन
lionel messi
अर्जेंटीना के फुटबॉल स्टार लियोनेल मेसी के नाम एक और बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। मेसी ने ऐबार के खिलाफ बार्सीलोना की जीत में ला लीगा फुटबॉल में अपना 400वां गोल दागा। वह ला लीगा में सर्वाधिक गोल करने वाले फुटबॉलर पहले ही से हैं और उन्होंने अपना स्थान पुख्ता कर लिया।
विज्ञापन
बार्सीलोना ने यह मैच 3-0 से जीता जिसमें लुई सुआरेज ने दो गोल किए। बार्सीलोना के कोच अर्नेस्टो वाल्वरडे ने कहा, 'मेसी बेहतरीन खिलाड़ी है क्योंकि वह सिर्फ गोल ही नहीं करता बल्कि माहौल भी बनाता है। उसके गोलों की संख्या देखकर लगता है कि वह दूसरी दुनिया से आया है।'
विज्ञापन