फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Lionel Messi apologizes to PSG for going to Saudi without without club's permission, was suspended for 2 weeks

Lionel Messi: PSG की अनुमति के बिना सऊदी जाने के लिए मेसी ने क्लब से मांगी माफी, दो हफ्तों का लगा था निलंबन

Sat, 06 May 2023 09:06 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 06 May 2023 09:06 AM IST
सार

अब जबकि मेसी ने क्लब से माफी मांग ली है, ऐसे में यह देखना दिलचस्प रहेगा कि उनके निलंबन को कम किया जाता है या नहीं। मेसी के सऊदी के किसी क्लब से भी जुड़ने के भी कयास लगाए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Lionel Messi apologizes to PSG for going to Saudi without without club's permission, was suspended for 2 weeks
लियोनल मेसी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अर्जेंटीना और पेरिस सेंट जर्मेन (PSG) के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी ने क्लब की अनुमति के बिना सऊदी अरब की ट्रिप करने के लिए माफी मांग ली है। हाल ही में मेसी पत्नी और बच्चों संग सऊदी गए थे। इसके बाद क्लब ने उन्हें दो हफ्तों के लिए निलंबित कर दिया था। हालांकि, अब जबकि उन्होंने क्लब से माफी मांग ली है, ऐसे में यह देखना दिलचस्प रहेगा कि उनके निलंबन को कम किया जाता है या नहीं। मेसी के सऊदी के किसी क्लब से भी जुड़ने के भी कयास लगाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन

मेसी ने क्या कहा?

फ्रांस के खेल पत्रकार फैब्रिजियो रोमानो ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें मेसी क्लब से माफी मांगते दिख रहे हैं। इस वीडियो में मेसी कहते हैं- मैंने सोचा था कि हम मैच के बाद हमेशा की तरह एक दिन की छुट्टी लेने जा रहे थे। मैंने ही इस टूर का प्लान बनाया था और मैं इसे रद्द नहीं कर सकता था। मैंने पहले भी सऊदी की एक यात्रा रद्द की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

Lionel Messi apologizes to PSG for going to Saudi without without club's permission, was suspended for 2 weeks
सऊदी अरब ट्रिप पर मेसी और उनका परिवार - फोटो : सोशल मीडिया
मेसी कहते हैं- मैं अपने साथियों से माफी मांगता हूं और मैं इंतजार कर रहा हूं कि क्लब मेरे साथ क्या करना चाहता है। हर किसी के लिए बड़ा हग (झप्पी)। जब तक निलंबन रहेगा, मेसी को ट्रेनिंग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके अलावा न ही वह खेल पाएंगे और उन्हें इस दौरान की सैलरी भी नहीं दी जाएगी। मेसी का इस सीजन पीएसजी के साथ कॉन्ट्रैक्ट भी समाप्त हो रहा है। ऐसे में इस निलंबन ने उन कयासों को हवा दिया है कि मेसी पीएसजी को छोड़ सकते हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by Fabrizio Romano (@fabriziorom)

विज्ञापन

क्लब के हारने पर भी सऊदी अरब की ट्रिप पर गए मेसी
दरअसल, यह पूरा मामला पीएसजी के पिछले मुकाबले से शुरू हुआ। क्लब ने अपना पिछला मैच 30 अप्रैल को लोरिएंट के खिलाफ खेला था। उस मैच में पीएसजी को 3-1 से हार का सामना करना पड़ा था। टीम के नियम के मुताबिक, अगर पीएसजी वह मैच जीतता तो खिलाड़ियों को दो दिन की छुट्टी मिलती, लेकिन पीएसजी की टीम मैच हार गई। ऐसे में छुट्टी को कैंसिल कर दिया गया था। नियम के मुताबिक, इस स्थिति में मेसी को टीम के साथ ट्रेनिंग करना चाहिए था, लेकिन वह सऊदी अरब चले गए।

मेसी सऊदी अरब के टूर एंड ट्रैवल के ब्रांड एंबेसडर भी हैं। उन्हें सऊदी के फुटबॉल क्लब से मिले ऑफर को भी इस निलंबन के पीछे एक बड़ी वजह बताई जा रही है। मेसी इस सीजन के बाद फ्रांस के क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) को छोड़ने का मन बना रहे हैं। क्लब के साथ उनका करार इस साल जून में समाप्त हो जाएगा। पीएसजी ने मेसी के सामने नए कॉन्टैक्ट रखे हैं, लेकिन अर्जेंटीना के कप्तान ने उस पर साइन नहीं किया है। इसी बीच मेसी के पुराने क्लब बार्सिलोना ने उन्हें फिर से वापस बुलाने में दिलचस्पी दिखाई है।

पीएसजी की टीम में दुनिया के कई बड़े खिलाड़ी हैं। मेसी के अलावा फ्रांस के कप्तान और युवा स्टार किलियन एम्बाप्पे, ब्राजील के दिग्गज नेमार जूनियर और स्पेन के पूर्व कप्तान सर्जियो रेमोस हैं। इसके बावजूद टीम लगातार दूसरे साल यूईएफए चैंपियंस लीग (UEFA Champions League) से बाहर हो गई।

Lionel Messi apologizes to PSG for going to Saudi without without club's permission, was suspended for 2 weeks
पत्नी एंटोनेला के साथ मेसी - फोटो : सोशल मीडिया
मेसी क्यों छोड़ना चाहते हैं पीएसजी?
पीएसजी की टीम के खिलाड़ियों में तालमेल की कमी है। इससे मेसी निराश हैं। वहीं, मौजूदा कोच क्रिस्टॉफ गाल्टियर के टीम चयन और उनकी योजनाओं से वह खुश नहीं हैं। मेसी इन चीजों को दरकिनार कर भी पीएसजी के साथ आगे जुड़े रहना चाहते थे, लेकिन पिछले कुछ मैचों में होमग्राउंड पार्क डेस प्रिंसेस में घरेलू फैंस ने उनकी हूटिंग की थी। इससे वह काफी खफा हैं। सऊदी अरब के फुटबॉल क्लब अल-हिलाल हर साल मेसी को 400 मिलियन यूरो (करीब 3600 करोड़ रुपये) देने की बात की है। मेसी के ट्रिप को इससे भी जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed