{"_id":"5c854d54bdec2213fd298886","slug":"lionel-messi-and-louis-suarez-helps-barcelona-pips-rayo-vallecano","type":"story","status":"publish","title_hn":"ला लीगा: मेसी और सुआरेज के दम पर जीता बार्सिलोना, रायो वालेकानो को 3-1 से दी मात","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
ला लीगा: मेसी और सुआरेज के दम पर जीता बार्सिलोना, रायो वालेकानो को 3-1 से दी मात
Sun, 10 Mar 2019 11:15 PM IST
अभिषेक निगम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अभिषेक निगम
Updated Sun, 10 Mar 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
बार्सिलोना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कप्तान लियोनल मेसी और लुईस सुआरेज के गोल की बदौलत बार्सिलोना ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए ला लीगा में रेयो वालेकानो को 3-1 से पराजित दिया।
विज्ञापन
राउल डि थामस गोमेज ने 24वें मिनट में गोल कर रेयो को बढ़त दिला दी। हालांकि उसकी यह बढ़त ज्यादा देर तक नहीं रही। गेरार्ड पिक (38वें मिनट) ने बार्सिलोना को बराबरी दिलाई। इसके बाद मेसी (51वें मिनट) और सुआरेज (81वें मिनट) ने टीम की जीत सुनिश्चित कर दी। बार्सीलोना के 27 मैचों में 63 अंक हैं और वह शीर्ष पर कायम है। एटलेटिको मैड्रिड इतने ही मैचों से 56 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। एटलेटिको ने लेगनेस को 1-0 से मात दी।
विज्ञापन
* 26 गोल मेसी इस सत्र में ला लीगा के 25 मैचों में दागकर टॉप स्कोरर बने हुए हैं। सुआरेज 17 दूसरे नंबर पर हैं
* 443वां मैच था यह मेसी का। उन्होंने टीम की ओर से ला लीगा में सर्वाधिक मैच खेलने में मामले में आंद्रेस इनिएस्ता (442) को पीछे छोड़ा। अब सिर्फ जावी हर्नांडेज (505 मैच) ही मेसी से आगे हैं।
विज्ञापन
स्टर्लिंग की हैट्रिक से सिटी ने वैटफोर्ड को दी मात
रहीम स्टर्लिंग की दूसरे हाफ में दागी हैट्रिक की बदौलत मैनचेस्टर सिटी ने वैटफोर्ड को 3-1 से हराकर इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के शीर्ष पर अपनी बढ़त चार अंक कर दी। पहले हाफ में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। स्टर्लिंग (46वें, 50वें, 59वें मिनट) ने इसके बाद दूसरे हाफ में 13 मिनट के भीतर तीन गोल दागकर सिटी को 3-0 से आगे कर दिया।
वाटफोर्ड के लिए एकमात्र गोल स्थानापन्न खिलाड़ी गेरार्ड ड्युलोफ्यु ने 66वें मिनट में किया। मैनचेस्टर सिटी के 30 मैचों में 74 अंक हो गए हैं। लीवरपूल 29 मैचों में 70 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं टोटेनहैम को साउथम्पटन के हाथों 1-2 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। इससे उसकी शीर्ष चार में जगह बनाने की उम्मीदों को झटका लगा है।