{"_id":"5b16eccc4f1c1bf16e8b6534","slug":"lionel-messi-and-cristiano-ronaldo-goals-will-help-needful","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेसी और रोनाल्डो जितने ज्यादा गोल करेंगे उतना मिलेगा फायदा, जानिए क्या है ऑफर","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
मेसी और रोनाल्डो जितने ज्यादा गोल करेंगे उतना मिलेगा फायदा, जानिए क्या है ऑफर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 07 Jun 2018 06:28 PM IST
विज्ञापन
क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोन मेसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूस में 14 जून से शुरू होने वाले विश्व कप में अर्जेंटीना के लियोन मेसी और ब्राजील के नेमार गोल कर अपनी टीमों को जीत तो दिलाएंगे ही साथ ही जरूरतमंदों का पेट भी भरेंगे। यह दोनों टूर्नामेंट में जितनी बार गोल करेंगे मास्टकार्ड उतनी ही बार जरूरतमंदों को भोजन करवाएगा।
विज्ञापन
इस योजना के तहत मेसी और नेमार के हर गोल पर संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम के तहत दस हजार लोगों को मुफ्त भोजन बांटा जाएगा। हालांकि ब्राजील के कोच टेटे ने कहा कि इससे दोनों खिलाड़ियों पर बेवजह दवाब बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि यह एक अच्छी मुहिम है, लेकिन खिलाड़ियों की जगह टीमों के गोलों पर यह मुहिम शुरू की जानी चाहिए थी।
विज्ञापन
हम एक टीम के रूप में खेलते हैं। मेसी और नेमार के साथ ब्राजील फुटबॉल परिसंघ की प्रयोजक इस क्रेडिट कंपनी ने कहा कि हम नहीं चाहते कि प्रशंसकों, खिलाड़ियों या किसी का भी ध्यान भूख जैसी समस्या से हटे। यह इस समस्या के हल की दिशा में हमारा प्रयास है।
विज्ञापन