फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Ligue 1 PSG won in the last moments with help of lionel Messi and Mbappe beats brest by 2-1

Ligue 1: मेसी और एम्बाप्पे के कमाल से अंतिम क्षणों में जीता पीएसजी, शीर्ष स्थान पर बनाई 11 अंकों की बढ़त

Sun, 12 Mar 2023 10:41 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 12 Mar 2023 10:41 PM IST
सार

पीएसजी ने लीग में शीर्ष स्थान पर 11 अंकों की बढ़त ले ली है। उससे पीछे मार्सेली है। एम्बाप्पे ने खेल के 90वें मिनट में लियोनल मेसी के पास पर गोलकीपर मार्को बिजोट को छकाकर विजयी गोल किया।

विज्ञापन
Ligue 1 PSG won in the last moments with help of lionel Messi and Mbappe beats brest by 2-1
किलियन एम्बाप्पे और लियोनल मेसी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

किलियन एम्बाप्पे के अंतिम क्षणों में किए गए गोल की बदौलत पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने लीग-1 में ब्रेस्ट को 2-1 से पराजित कर दिया। इस जीत के साथ पीएसजी ने लीग में शीर्ष स्थान पर 11 अंकों की बढ़त ले ली है। उससे पीछे मार्सेली है। एम्बाप्पे ने खेल के 90वें मिनट में लियोनल मेसी के पास पर गोलकीपर मार्को बिजोट को छकाकर विजयी गोल किया।
विज्ञापन


एम्बाप्पे को रेफरी ने लाल की बजाय दिखाया पीला कार्ड
चैंपियंस लीग में बायर्न म्यूनिख के हाथों मिली हार से बाहर होने के बाद पीएसजी का यह पहला मैच था। एम्बाप्पे भाग्यशाली रहे कि उन्हें 85वें मिनट में मैदान से बाहर नहीं जाना पड़ा। उन्होंने हैरिस बाल्केब्ला के पेट में किक मारी, इस दौरान हैरिस जमीन पर गिरते हुए एम्बाप्पे के पैरों में उलझ गए थे। इसी दौरान उन्होंने हैरिस के किक जड़ दी, लेकिन रेफरी ने दोनों को पीला कार्ड दिखाया।
विज्ञापन


ब्रेस्ट के मिडफील्डर ने जताई निराशा
ब्रेस्ट के मिडफील्डर पियरे रीस मेलोउ ने मैच के बाद कहा कि वह यह नहीं कह रहे हैं कि ब्रेस्ट इस घटना के कारण मैच हारा, लेकिन वह यह जानना चाह रहे हैं कि क्या सभी खिलाडिय़ों को इस घटना पर समान तरह से लिया जाता। वह जानना चाहते हैं कि किक और किस तरह की होती है। 37वें मिनट में कार्लोस सोलर ने पीएसजी को बढ़त दिलाई, लेकिन 44वें मिनट में फ्रैंक होनोरात ने ब्रेस्ट को बराबरी दिला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैनचेस्टर सिटी की जीत में हालैंड का गोल
इंग्लिश प्रीमियर लीग में मैनचेस्टर सिटी ने शीर्ष स्थान पर मौजूद आर्सेनल की बढ़त का अंतर सिर्फ दो अंक कर दिया है। उसने शनिवार की रात क्रिस्टल पैलेस को कड़े मुकाबले में 1-0 से पराजित किया। यह गोल एर्लिंग हालैंड ने पेनाल्टी पर किया। उनके गोलों की संख्या इस सत्र में 28 हो गई है। फ्रांस और सिटी के पूर्व खिलाड़ी पैट्रिक विएरा की कोचिंग में खेल रही क्रिस्टल पैलेस ने सिटी ने की मुसीबतों को बढ़ा दिया था। लग रहा था कि पैलेस एक महत्पूर्ण अंक सिटी से छीनने जा रही है, लेकिन 77वें मिनट में माइकल ओलिसे ने बॉक्स में गुंडोगन को गिरा दिया, जिस पर रेफरी ने पेनाल्टी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed