फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Ligue 1:Lionel Messi and Kylian Mbappe on target as PSG hammer Lille

Football League: मेसी की मदद से पीएसजी ने चैंपियन लिली को हराया, पांच मैचों के बाद मिली बार्सिलोना को जीत

Mon, 07 Feb 2022 11:41 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 07 Feb 2022 11:41 PM IST
सार

लियोनल मेसी के गोल की मदद से पेरिस सेंट जर्मेन ने फ्रेंच लीग में गत चैंपियन लिली को 5-1 से हरा दिया। डेनिलो परेरा ने 10वें और 51वें मिनट में दो गोल किए जबकि प्रेसनल किमपेंबे (32) मेसी (38) और काइलिन म्बापे (67) ने अन्य गोल किए।

विज्ञापन
Ligue 1:Lionel Messi and Kylian Mbappe on target as PSG hammer Lille
लियोनल मेसी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लियोनल मेसी के गोल की मदद से पेरिस सेंट जर्मेन ने फ्रेंच लीग में गत चैंपियन लिली को 5-1 से हरा दिया। डेनिलो परेरा ने 10वें और 51वें मिनट में दो गोल किए जबकि प्रेसनल किमपेंबे (32) मेसी (38) और काइलिन म्बापे (67) ने अन्य गोल किए। लिली का एक गोल स्वेन बोटमेन ने 28वें मिनट में किया। 

विज्ञापन


सात बार के बेलन डि ओर विजेता मेसी का यह लीग में दूसरा गोल है। पिछले सीजन में पीएसजी को लिली से हार का सामना करना पड़ा था। पिछले सत्र में विजयी अभियान के दौरान लिली ने 23 गोल गंवाए थे लेकिन इस बार अभी तक उस पर 35 गोल हो चुके हैं। दरअसल गोलकीपर माइक मैगनन के एसी मिलान में जाने के बाद प्रदर्शन पर असर पड़ा है। 

विज्ञापन

पांच मैचों के बाद मिली बार्सिलोना को जीत

बार्सिलोना ने स्पेनिश लीग में पांच मैचों में जीत दर्ज नहीं कर पाने का सिलसिला तोड़ते हुए एटलेटिको मैड्रिड को 4-2 से हरा दिया। अब बार्सिलोना चौथे स्थान पर पहुंच गया है और तीसरे दौर के बाद पहली बार चैंपियंस लीग क्वालिफिकेशन की दौड़ में वापसी की है। बार्सिलोना ने दिसंबर 2019 के बाद पहली बार एटलेटिको को हराया है। रियल मैड्रिड ने एक अन्य मैच में ग्रेनाडा को 1-0 से हराकर शीर्ष पर अपनी जगह मजबूत कर ली। दूसरे स्थान पर सेविला उससे छह अंक पीछे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed