फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   lewandowski hits four as dortmund rout real

बार्सिलोना के बाद अब रीयल मैड्रिड की सनसनीखेज हार

Fri, 26 Apr 2013 12:16 AM IST
डोर्टमंड (जर्मनी)/एजेंसी
डोर्टमंड (जर्मनी)/एजेंसी Updated Fri, 26 Apr 2013 12:16 AM IST
विज्ञापन
lewandowski hits four as dortmund rout real

दुनिया के प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट चैंपियंस लीग सेमीफाइनल के पहले चरण में लगातार दूसरे दिन अप्रत्याशित परिणाम देखने को मिला।

विज्ञापन


पहले चरण के एक सेमीफाइनल में मंगलवार देर रात बार्सिलोना की बेयर्न म्यूनिख के हाथों हार के बाद बुधवार को एक अन्य सेमीफाइनल में खिताब की प्रबल दावेदार रीयल मैड्रिड को भी सनसनीखेज हार का सामना करना पड़ा। मैड्रिड को बोरुसिया डोर्टमेंड ने उसे 4-1 से शिकस्त दी।

इस अहम मुकाबले में पोलैंड के स्ट्राइकर रॉबर्ट लेवानडोस्की पूरी तरह से छाए रहे और उन्होंने चारों गोल कर अकेले अपने दम पर रीयल मैड्रिड जैसी सशक्त टीम को धूल चटा दी। इसी के साथ वे चैंपियंस लीग के सेमीफाइनल में चार गोल करने वाले भी पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
विज्ञापन


मैड्रिड की ओर से एकमात्र गोल स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने किया। मैड्रिड की 1988-1989 में यूरोपियन कप में एसी मिलान के हाथों 0-5 से मिली शिकस्त के बाद यह दूसरी सबसे बड़ी हार है। इसके साथ ही 25 मई को वेंबले स्टेडियम में ऑल जर्मनी फाइनल की उम्मीद जाग गई है। बेयर्न म्यूनिख और बोरुसिया डोर्टमंड दोनों जर्मनी के क्लब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


"मैंने इस हार से यह सीखा है कि फुटबॉल में कुछ भी हो सकता है। इस मुकाबले में विपक्षी टीम वास्तव में हमसे अच्छा खेली।"
- जोस मोरिन्हो, कोच रीयल मैड्रिड

"हमने अभी महज पहला कदम आगे बढ़ाया है, बेशक हम बहुत खुश हैं। मैं चार गोल कर काफी खुश हूं, लेकिन अब हम सबका लक्ष्य फाइनल में जगह बनाना है।"
- रॉबर्ट लेवानडोस्की, बोरुसिया डोर्टमंड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed