{"_id":"5c38d459bdec227320177fb1","slug":"levante-beat-barcelona-by-2-1-at-valencia","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैंपियन बार्सिलोना को लेवंटे के हाथों 1-2 से मिली शिकस्त ","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
चैंपियन बार्सिलोना को लेवंटे के हाथों 1-2 से मिली शिकस्त
Fri, 11 Jan 2019 11:07 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Fri, 11 Jan 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
levante vs barcelona
चैंपियन बार्सिलोना को कोपा डेले रे के अंतिम-16 के पहले चरण में शुक्रवार को लेवंटे के हाथों 1-2 से सनसनीखेज हार का सामना करना पड़ा। लेवंटे ने पहले हाफ में 14 मिनट के भीतर दो गोल कर बार्सिलोना की हार तय कर दी।
विज्ञापन
लेवंटे की ओर से एरिक काबाको (चौथे मिनट) और बोरजा मेयरल (18वें मिनट) ने एक-एक गोल किया। बार्सिलोना के लिए एकमात्र गोल खेल के 85वें मिनट में फिलिप कोटिन्हो ने दागा। इस जीत के साथ लेवंटे ने एक हफ्ते पहले लीग चरण में बार्सिलोना से मिली 0-5 की हार का हिसाब भी बराबर कर लिया। उस मैच में लियोनल मेसी ने हैट्रिक लगाई थी।
विज्ञापन