फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Laureus 20 Lionel Messi Lewis Hamilton Gets World Sportsman Of The Year

मेसी और हैमिल्टन बने लॉरेस वर्ल्ड स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर

Tue, 18 Feb 2020 08:06 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Tue, 18 Feb 2020 08:06 AM IST
सार

  • 20 साल के इतिहास में पहली बार दो खिलाड़ियों को मिले एक समान वोट
  • मेसी यह प्रतिष्ठित पुरस्कार हासिल करने वाले किसी टीम के पहले खिलाड़ी   
  • सिमोना बाइल्स को मिला लॉरेस वर्ल्ड स्पोर्ट्स वुमेन ऑफ द ईयर

विज्ञापन
Laureus 20 Lionel Messi Lewis Hamilton Gets World Sportsman Of The Year
Lionel Messi Lewis Hamilton - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी और छह बार के फॉर्मूला वन चैंपियन लुईस हैमिल्टन को लॉरेस वर्ल्ड स्पोटर्समैन ऑफ द ईयर के अवॉर्ड से नवाजा गया। इन पुरस्कारों के 20 वर्ष के इतिहास में यह पहला मौका है जब दो दिग्गज खिलाड़ियों को संयुक्त रूप से यह अवॉर्ड दिया गया। छह बार के रिकॉर्ड बैलोन डिओर के विजेता अर्जेंटीना के मेसी यह प्रतिष्ठित पुरस्कार हासिल करने वाले किसी टीम के पहले खिलाड़ी हैं।

विज्ञापन


नडाल और वुड्स को पछाड़ा 
इन दोनों ने इस रेस में दिग्गज गोल्फर टाइगर वुड्स, टेनिस स्टार राफेल नडाल, धाविक इलियूड किपचोगे और मोटर साइकिल रोड रेसर स्पेन के मार्क मार्केज को पछाड़ा। मेसी और हैमिल्टन को एक समान वोट मिले।
विज्ञापन


मेसी पुरस्कार समारोह में नहीं आ सके। इसके लिए उन्होंने वीडियो संदेश मेें आयोजकों से माफी मांगते हुए कहा कि आज रात मैं यहां नहीं आ सका। मैं यहां आना चाहता था लेकिन दुर्भाग्यवश आ नहीं पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं में बाइल्स ने जीता पुरस्कार :

महिलाओं में अमेरिका की जिम्नास्ट सिमोना बाइल्स को लॉरेस वर्ल्ड स्पोर्ट्स वुमेन ऑफ द ईयर से नवाजा गया। पिछले चार वर्षों में यह उनका तीसरा पुरस्कार है। तेईस वर्षीय सिमोना दुनिया की सबसे सफल जिम्नास्ट हैं।


उन्होंने पिछले साल विश्व चैंपियनशिप में रिकॉर्ड 19वां स्वर्ण पदक जीता था। उनके नाम 25 पदक हैं जिनमें से तीन रजत और तीन कांस्य भी शामिल हैं। उन्होंने पिछले साल अमेरिका को लगातार पांचवें साल विश्व टीम स्पर्धा का खिताब दिलाने में भी अहम भूमिका निभाई। सिमोना ने एथलीट एलिसन फैलिक्स, शैली एन फ्रेजर, अमेरिका की फुटबॉलर मेघना रैपिनो, टेनिस स्टार नाओमी ओसाका, स्कीइंग खिलाड़ी मिखेला शिफिन्न का पछाड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed