फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Laeeb will be officisl mascot for fifa world Cup 2022 which means super skilled player

FIFA WC 2022: 'लाइब' होग फीफा विश्व कप 2022 का शुभंकर, जानें क्या है इस अरबी शब्द का मतलब

Sat, 02 Apr 2022 01:32 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 02 Apr 2022 01:32 PM IST
सार

सभी को यह कयास लगाने के लिए आमंत्रित किया गया है कि लाइब कैसा दिखता है। फीफा ने एक बयान में कहा कि लाइब सभी को खुद पर यकीन करने के लिए प्रोत्साहित करता है।

विज्ञापन
Laeeb will be officisl mascot for fifa world Cup 2022 which means super skilled player
लाइब - फोटो : FIFA

विस्तार

फीफा विश्व कप 2022 के लिए लाइब को आधिकारिक शुभंकर बनाया गया है। लाइब एक अरबी शब्द है, जिसका अर्थ होता है, विशेष क्षमता वाला खिलाड़ी। यह खिलाड़ी उस शुभंकरों की उस दुनिया से आया है, जिसका व्याख्यान करना संभव नहीं है। सभी को यह कयास लगाने के लिए आमंत्रित किया गया है कि लाइब कैसा दिखता है। फीफा ने एक बयान में कहा कि लाइब सभी को खुद पर यकीन करने के लिए प्रोत्साहित करता है। 
विज्ञापन


दोहा में शुक्रवार को हुए फीफा विश्व कप 2022 के फाइनल ड्रॉ के दौरान लाइब का खुलासा किया गया। 
विज्ञापन


युवा फैंस को जोड़ने में मदद करेगा लाइब
फीफा विश्व कप के लिए बनाई गई वितरण और विरासत समिति के विपणन, संचार और टूर्नामेंट से जुड़े मामलों के सह निदेशक खालिद अली अल मवलवी ने कहा "खाड़ी देश और अरब की दुनिया में होने वाले फीफा विश्व कप 2022 के लिए लाइब को आधिकारिक शुभंकर के रूप में प्रदर्शित करके हम बेहद खुश हैं। यह शुभंकरों की ऐसी दुनिया से आता है, जिसे बयान करना संभव नहीं है। हम सभी से अपील करते हैं कि आप अनुमान लगाए कि वो कैसा दिखता है। हम पूरी तरह से निश्चिंत हैं कि दुनियाभर में फैंस इस कैरेक्टर को प्यार देंगे और इसे पसंद करेंगे। फीफा विश्व कप से युवा फैंस को जोड़ने में यह शुभंकर अहम योगदान देगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन


हर जगह दिखेगा लाइब
फीफा विश्व कप के दौरान लाइब हर जगह मौजूद रहेगा। पूरी दुनिया का स्वागत करते हुए, युवा फैंस को प्रेरणा देते हुए और टूर्नामेंट के दौरान खेल को प्रोत्साहित करते हुए। फीफा विश्व कप 21 नवंबर से 18 दिसंबर के बीच खेला जाएगा। फीफा ने अपने बयान में कहा कि लाइब ने हर फिफा विश्व कप में भाग लिया है और फुटबॉल के इतिहास में कई ऐतिहासिल लम्हों में योगदान दिया है। इसमें कई बेहतरीन गोल भी शामिल हैं। 


लाइब को उसके युवा जोश, खुशी और आत्मविश्वास फैलाने के लिए याद किया जाएगा। वह एक ऐसी दुनिया से आता है, जहां शुभंकर रहते हैं। यह एक ऐसी दुनिया है, जहां ऐसे कैरेक्टर रहते हैं, जो सभी के दिमाग का हिस्सा हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed