{"_id":"56da80174f1c1bb2058b4b56","slug":"la-liga-tournament","type":"story","status":"publish","title_hn":"ला लीगा: रियल मैड्रिड और एटलेटिको के बीच मुकाबला ड्रॉ","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
ला लीगा: रियल मैड्रिड और एटलेटिको के बीच मुकाबला ड्रॉ
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 06 Mar 2016 08:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियल मैड्रिड और मालागा के बीच ला लीगा के तहत खेला गया मुकाबला 1-1 की बराबरी पर छूटा।
विज्ञापन
रियल की ओर से स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने मैच के 33वें मिनट में शानदार गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी।
इसके बाद मालागा टीम के खिलाड़ी बराबरी के लिए खूब प्रयास करते रहे और 66वें मिनट में रॉल अलबेंटोसा ने गोल कर स्कोर को 1-1 से बराबर कर दिया।
हालांकि रोनाल्डो के पास अपनी टीम को जीत दिलाने का बेहतरीन मौका था लेकिन वह पेनल्टी पर चूक गए।
रियल के 25 मैचों में 54 अंक है और वह अंक तालिका में बार्सिलोना (63) और एटलेटिको मैड्रिड (55) के बाद तीसरे स्थान पर है।
विलारियल 49 अंकों के साथ चौथे जबकि सेविला 41 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है। मालागा के 25 मैचों से 31 अंक हैं और वह 12वें स्थान पर है।