{"_id":"5e4231498ebc3ee5c5407dba","slug":"la-liga-barcelona-defeated-real-betis-and-real-madrid-beat-osasuna","type":"story","status":"publish","title_hn":"ला लीगा: बार्सिलोना ने बेटिस और रियल ने ओसासुना को हराया, अंक तालिका में मजबूत हुई दोनों टीम","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
ला लीगा: बार्सिलोना ने बेटिस और रियल ने ओसासुना को हराया, अंक तालिका में मजबूत हुई दोनों टीम
Tue, 11 Feb 2020 10:14 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 11 Feb 2020 10:14 AM IST
विज्ञापन
लियोनल मेसी
- फोटो : pti
लियोनल मेसी खुद तो कोई गोल नहीं कर सके लेकिन उन्होंने रियल बेटिस के खिलाफ हुए तीनों गोल में मदद की जिससे बार्सिलोना ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए 3-2 से जीत दर्ज की। बार्सिलोना के लिए फ्रेंकी डि जोंग (9वें मिनट), सर्जियो बास्केटस (45+3वें मिनट) और लेंगलेट (72वें मिनट) ने, जबकि बेटिस की ओर से सर्जियो कैनेलस (छठे मिनट) और नेबिल फकीर (26वें मिनट) में गोल किए।
विज्ञापन
रियल मैड्रिड ने भी पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए ओसासुना को 4-1 से मात दी। जिनेदिन जिदान की टीम के लिए इस्को (33वें मिनट), सर्जियो रोमास (38वें मिनट), लुकास वाजक्वेज (84वें मिनट) और लुका जुविक (90+2वें मिनट)) ने गोल किए। ओसासुना के लिए एकमात्र गोल उनाई गार्सिया ने खेल के 14वें मिनट में किया। इस जीत से रियल ने ला लीगा तालिका में 52 अंकों के साथ शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली। बार्सिलोना (49) और रियल के बीच तीन अंकों का फासला है।
विज्ञापन