{"_id":"5dfbb94f8ebc3e87c70dd1a1","slug":"la-lifa-first-time-in-el-clasico-no-goal-scored-barcelona-and-real-madrid-match-draw","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ला लीगा: 17 साल में पहली बार क्लासिको में नहीं हुआ गोल, बार्सिलोना और रियल मैड्रिड का मुकाबला ड्रॉ","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
ला लीगा: 17 साल में पहली बार क्लासिको में नहीं हुआ गोल, बार्सिलोना और रियल मैड्रिड का मुकाबला ड्रॉ
Thu, 19 Dec 2019 11:24 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 19 Dec 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
barcelona
दुनिया के दो धुरंधर क्लबों बार्सिलोना और रियल मैड्रिड के बीच खेला गया इस सत्र का पहला एल क्लासिको मुकाबला गोल रहित ड्रॉ रहा। पिछले 17 साल (6235 दिन) में यह पहला मौका है जब दोनों टीमों में से कोई भी गोल नहीं कर सकी। इससे पहले नवंबर 2002 में ऐसा हुआ था। दोनों टीमों के एक समान 36-36 अंक हैं। गोल अंतर के आधार पर बार्सिलोना ला लीगा की अंक तालिका में शीर्ष पर है।
विज्ञापन
Trending Videos
बेल का गोल आमान्य
मैच में हालांकि गेरेथ बेल ने गोल दागा था लेकिन उन्हें ऑफ साइड करार दिया गया। गोल पोस्ट पर सिर्फ छह हमले हुए जिनमें से चार रियल ने किए। यह मुकाबला पहले अक्तूबर में होना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
चौथी बार नाकाम रहे मेसी
ऐसा पहली बार हुआ है जब बार्सिलोना के कप्तान लियोनल मेसी पिछले लगातार चार मुकाबलों से रियल के खिलाफ न तो कोई गोल कर सके और न ही गोल करने में मदद कर पाए। मेसी ने इस सत्र में 12 मुकाबलों मेें 14 गोल किए हैं।
खास आंकड़ें और मुख्य बातें
- 05 एल क्लासिको मैच कैंप नाऊ में नहीं हारने वाले जिनेदिन जिदान पहले कोच बने। उनके मार्गदर्शन में रियल ने दो जीते और तीन मैच ड्रॉ रहे हैं
- 07 ला लीगा मुकाबलों से बार्सिलोना के खिलाफ जीत नहीं पाया है रियल। इस दौरान उसने चार हारे और तीन ड्रॉ रहे। यह उसका दिसंबर 2011 के बाद एल क्लासिको में सबसे खराब प्रदर्शन है
- 43वां रिकॉर्ड एल क्लासिको मुकाबला था यह रियल के कप्तान सर्जियो रोमास का। उन्होंने मेसी, मनोलो फ्रांस्सिको और जावी को पीछे छोड़ा जिन्होंने 42-42 मैच खेले हैं
- 179 मैच था यह ला लीगा में दोनों टीमों में। रियल ने 72 और बार्सिलोना ने भी 72 ही जीते हैं। 35 ड्रॉ रहे हैं
- 276 एल क्लासिको मैच दोनों ने खेले हैं जिसमें से बार्सिलोना ने 115 और रियल ने 99 जीते हैं। 62 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं