फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Kylian Mbappe scores four goals in jus 13 minutes paris saint germain fc won

फीफा विश्व कप के चैंपियन एमबाप्पे के चार गोल से पीएसजी की जीत, टूटा 82 साल पुराना रिकार्ड

Mon, 08 Oct 2018 06:50 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 08 Oct 2018 06:50 PM IST
विज्ञापन
Kylian Mbappe scores four goals in jus 13 minutes paris saint germain fc won
kylian mbappe

कायलियान एमबाप्पे के चार गोल की मदद से पेरिस सेट जर्मेन (पीएसजी) की टीम ने रविवार को लीग वन (फ्रांस की शीर्ष घरेलू फुटबाल लीग) के मुकाबले में लियोन को 5-0 से हराकर लगातार नौवीं जीत दर्ज कर नया रिकार्ड अपने नाम किया।

विज्ञापन


टीम ने सत्र के शुरूआती नौ मुकाबलों में जीत कर ओलंपिक लिल्लोइस के 1936 में लगतार आठ जीत के रिकार्ड को तोड़ा। इससे पहले 29 सितंबर को पीएसजी ने नीस को 3-0 से हराकर इस रिकार्ड की बराबरी की थी।
विज्ञापन


ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार ने नौवें मिनट में गोलकर टीम का खाता खोला इसके बार एमबाप्पे ने 14 मिनट के अंदर दनादन चार गोल (61वें, 66वें, 69वें और 74वें मिनट में) कर टीम की बढ़त को 5-0 से कर दिया जो खेल खत्म होने से बरकरार रहा। इस जीत के साथ ही टीम के नौ मौचों में 27 अंक हो गये है जो दूसरे स्थान पर काबिज एलओएससी (लिली ओलंपिक स्पोर्टिंग क्लब) से आठ अंक ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed