फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Kylian Mbappe scored five goals in the French Cup tournament created history for Paris St Germain

Kylian Mbappe: फ्रेंच कप में किलियन एम्बाप्पे ने दागे दनादन पांच गोल, पेरिस सेंट जर्मेन के लिए रचा इतिहास

Tue, 24 Jan 2023 12:57 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: रोहित राज Updated Tue, 24 Jan 2023 12:57 PM IST
सार

एम्बाप्पे की बदौलत लीग-1 की टीम पीएसजी ने छठी डिवीजन में खेलने वाली पेस डी कैसेल को बुरी तरह हरा दिया। एम्बाप्पे ने पहले ही हाफ में हैट्रिक लगा दिया था।

विज्ञापन
Kylian Mbappe scored five goals in the French Cup tournament created history for Paris St Germain
किलियन एम्बाप्पे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फ्रांस के स्टार फुटबॉल खिलाड़ी किलियन एम्बाप्पे दनादन गोल करने के लिए जाने जाते हैं। पिछले साल के अंत में विश्व कप फाइनल में अर्जेंटीना के खिलाफ हैट्रिक गोल दागने वाले एम्बाप्पे ने एक बार फिर सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। एम्बाप्पे ने मंगलवार को फ्रेंच कप में पेस डी कैसेल के खिलाफ मैच में पांच गोल किए। उनके बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने 7-0 से मैच को अपने नाम किया।
विज्ञापन

एम्बाप्पे ने इस मैच के दौरान इतिहास रच दिया। वह पेरिस सेंट जर्मेन के लिए किसी एक मैच में पांच गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। एम्बाप्पे की बदौलत लीग-1 की टीम पीएसजी ने छठी डिवीजन में खेलने वाली पेस डी कैसेल को बुरी तरह हरा दिया। एम्बाप्पे ने पहले ही हाफ में हैट्रिक लगा दिया था। पहले हाफ की समाप्ति तक पीएसजी की टीम 4-0 से आगे थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लियोनल मेसी मैच में नहीं खेले
पहले हाफ के बाद भी पीएसजी की टीम नहीं रुकी। उसने दूसरे हाफ में तीन गोल किए। इनमें दो गोल एम्बाप्पे ने किए। राउंड-32 के मुकाबले में एम्बाप्पे के अलावा पेरिस सेंट जर्मेन के लिए ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर और कार्लोस सोलर ने एक-एक गोल किए। कप्तान मार्किन्होस की अनुपस्थिति में एम्बाप्पे ने टीम की कमान संभाली। अर्जेंटीना के दिग्गज लियोनल मेसी को आराम दिया गया था।
विज्ञापन

राउंड-16 में मार्सिले से होगा मुकाबला
पीएसजी की टीम फ्रेंच कप को सबसे ज्यादा 14 बार जीत चुकी है। राउंड-16 में पीएसजी का मुकाबला चिर-प्रतिद्वंद्वी मार्सिले से होगा। यह मैच छह फरवरी को खेला जाएगा। इसके एक हफ्ते के बाद पीएसजी की टीम चैंपियंस लीग में जर्मनी की चैंपियन टीम बायर्न म्यूनिख की मेजबानी करेगी। प्री-क्वार्टर फाइनल में दोनों टीमों के बीच पहला लेग का मैच खेला जाएगा। इसके बाद पीएसजी मार्च में बायर्न म्यूनिख के होमग्राउंड पर दूसरे लेग का मैच खेलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed