{"_id":"5be60839bdec22698f4cc1ac","slug":"kylian-mbappe-says-cristiano-ronaldo-lionel-messi-still-best-but-won-t-win-ballon-d-or","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोनाल्डो-मेसी महान हैं पर बेलन डि ओर मैं ही जीतूंगा : मबापे ","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
रोनाल्डो-मेसी महान हैं पर बेलन डि ओर मैं ही जीतूंगा : मबापे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 10 Nov 2018 03:50 AM IST
विज्ञापन
kylian mbappe
फ्रांस के युवा स्टार फुटबॉलर कायलिन मबापे का मानना है कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनल मेसी महानतम खिलाड़ी हो लेकिन इस साल विश्व कप में उनका प्रदर्शन उन्हें श्रेष्ठ फुटबॉलर का बेलन डि ओर पुरस्कार दिलाने में सफल रहेगा।
विज्ञापन
19 साल के मबापे ने रूस में हुए विश्व कप में चार गोल किए थे। इनमें से एक क्रोएशिया के खिलाफ फाइनल में 4-2 की जीत में शामिल था। मबापे 1958 में पेले के बाद फाइनल में गोल करने वाले दूसरे सबसे युवा (टीनएजर) बने थे। मेसी और रोनाल्डो पांच-पांच बार यह पुरस्कार जीत चुके हैं।
विज्ञापन
मबापे ने कहा कि मैं यह नहीं कह रहा कि मेसी और रोनाल्डो युग का समापन हो गया है लेकिन मुझे नहीं लगता कि इस बार इन दोनों खिलाड़ियों में से कोई इस पुरस्कार के लिए चुना जाएगा क्योंकि इस वर्ष विश्व कप हुआ है और उसका प्रदर्शन मायने रखता है। मेसी की टीम अर्जेंटीना और रोनाल्डो की पुर्तगाल अंतिम 16 दौर में बाहर हो गई थी। फ्रांस के जिनेदिन जिदान ने 1998 में बेलन डि ओर पुरस्कार जीता था।
विज्ञापन