फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   kylian mbappe create history against argentina in fifa world cup 2018

फ्रांस ने अर्जेंटीना को दिखाया विश्व कप से बाहर का रास्ता, 19 साल के म्बाप्पे ने रच डाला इतिहास

Sun, 01 Jul 2018 02:51 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 01 Jul 2018 02:51 PM IST
विज्ञापन
kylian mbappe create history against argentina in fifa world cup 2018
kylian mbappe

फीफा विश्व कप 2018 के प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में फ्रांस के फॉरवर्ड खिलाड़ी 19 साल के कीलियन म्बाप्पे ने ऐतिहासिक गोल कर अर्जेंटीना की चुनौती पर विराम लगा दिया है। इस रोमांचक मुकाबले में फ्रांस ने अर्जेंटीना को 4-3 से मात दी। फ्रांस के फॉरवर्ड खिलाड़ी कैलियन म्बाप्पे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो बेहतरीन गोल दागे।

विज्ञापन


फ्रांस के लिए म्बाप्पे ने 34वें मिनट में गोल किया। वह इसी के साथ विश्व कप में अपने देश के लिए गोल करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। म्बाप्पे की उम्र इस समय 19 साल 183 दिन है। उनसे पहले डेविड ट्रेजेगुएट ने 20 साल 246 दिन की उम्र में फ्रांस के लिए विश्व कप में गोल किया था।
विज्ञापन


इस मैच में फ्रांस के युवा खिलाड़ी म्बाप्पे स्टार बनकर उभरे। उन्होंने न सिर्फ 2 अहम गोल दागे बल्कि टीम के लिए एक पेनल्टी भी बनाई, जिसे ग्रीजमैन ने भुनाया। इसके बाद म्बाप्पे ने अपने हैरतंगेद प्रदर्शन से मानो मैच का रुख ही बदल डाला। उन्होंने  64वें मिनट में शानदार गोल कर फ्रांस को 3-2 से आगे कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्जेंटीना इस बढ़त को बराबरी पर लाने का प्रयास ही कर रही थी कि  4 मिनट बाद ही म्बाप्पे ने दूसरा गोल दागते हुए फ्रांस को 4-2 से आगे कर दिया। हालांकि एगुएरो ने एक्स्ट्रा टाइम में गोल से हार का अंतर कम किया लेकिन अंत में 4-3 से जीत फ्रांस को मिली।


इसी के साथ विश्व कप 2018 में लियोनेल मेसी के नेतृत्व वाली अर्जेंटीना की चुनौती पर विराम लग गया और जीत का सहरा युवा खिलाड़ी म्बाप्पे के सिर सजा। बता दें कि फीफा विश्व कप में फ्रांस ने अर्जेंटीना को 32 साल बाद हराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed