{"_id":"5f3501d62a0879369c3675b9","slug":"kosovo-team-forfeits-champions-league-game-over-virus-cases","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोसोवो की टीम ने कोरोना के चलते चैंपियंस लीग का मैच गंवाया","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
कोसोवो की टीम ने कोरोना के चलते चैंपियंस लीग का मैच गंवाया
Thu, 13 Aug 2020 02:33 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 13 Aug 2020 02:33 PM IST
विज्ञापन
फुटबॉल-कोरोना वायरस
- फोटो : सोशल मीडिया
कोसोवो के एक फुटबॉल क्लब को चैंपियंस लीग क्वालीफायर में अपना मैच गंवाना पड़ा, क्योंकि उसके खिलाड़ी कोविड-19 के लिए पॉजिटिव पाए गए। यूएफा को महामारी के दौरान पहली बार इस तरह का फैसला करना पड़ा। यूएफा ने बुधवार को कहा कि केएफ को 2020-21 टूर्नामेंट में शुरूआती दौर के मैच को गंवाना पड़ेगा और उसने इसे नार्दर्न आयरलैंड के चैंपियन लिनफील्ड को 3-0 की जीत के तौर पर सौंप दिया।
विज्ञापन
टीमें मंगलवार को खाली स्टेडियम में यह मैच नहीं खेल पाईं, जिन्हें यूएफा मुख्यालय के करीब होना था क्योंकि द्रिता टीम को स्थानीय अधिकारियों ने पृथकवास में रखा गया। पिछले गुरुवार से स्विट्जरलैंड में दो खिलाड़ी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे और वह अन्य खिलाड़ियों के साथ ही थे।
विज्ञापन
मैच सुरक्षित रूप से खेलने के लिए यूएफा के अपडेट किए गए चैंपियंस लीग नियमों और प्रोटोकॉल के अनुसार अगर टीमें क्वालीफाइंग मुकाबले की शर्तें पूरी नहीं कर पाईं तो टीमों को जिम्मेदार ठहराया जएगा। यूएफा की अपील समिति के चेयरमैन पेड्रो टॉमस ने यह फैसला किया। लिनफील्ड अब मंगलवार को पोलैंड में एक चरण के मुकाबले में लेगिया वार्सा से भिड़ेगा।
विज्ञापन