फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Kobe Bryants body identified among helicopter crash victims 

मेडिकल परीक्षकों ने की दिग्गज बास्केटबॉल खिलाड़ी कोबे ब्रायंट के शरीर की पहचान 

Thu, 30 Jan 2020 07:48 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 30 Jan 2020 07:48 AM IST
विज्ञापन
Kobe Bryants body identified among helicopter crash victims 
कोबी ब्रायंट - फोटो : ट्विटर

अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि मेडिकल परीक्षकों ने एनबीए के दिग्गज बास्केटबॉल खिलाड़ी कोबे ब्रायंट के शरीर की पहचान कर ली है। ब्रायंट के अवशेषों के साथ-साथ परीक्षकों ने विमान में सवार तीन अन्य लोगों की भी पहचान की है। 

विज्ञापन


इन सबकी पहचान विमान क्रैश के दो दिन बाद हुई जब हेलिकॉप्टर लॉस एंजिल्स के उत्तर-पश्चिम में एक बीहड़ में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें कोबे की बेटी गियाना मारिया (13) समेत कुल नौ लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


लॉस एंजिल्स काउंटी के कोरोनर कार्यालय ने अपने एक बयान में कहा कि पायलट आरा जोबायन, बेसबॉल कोच जॉन अल्टोबेली और सारा चेस्टर के शवों की भी पहचान कर ली गई है। शेष पांच शवों की अभी तक आधिकारिक तौर पर पहचान नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि हेलिकॉप्टर दुर्घटना में कोबे की बेटी गियाना मारिया (13) समेत कुल नौ लोगों की मौत हो गई थी। हादसे के बाद दुनियाभर के खेल प्रसंशकों ने उनकी मौत पर शोक जताया और उन्हें श्रद्धांजलि दी थी। 

इसके बाद फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड दुर्घटना की जांच में लग गया था। इसके बाद इस जांच में फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टीगेशन (एफबीआई) ने भी सहयोग करना शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed