फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   klose retires from international football.

एक और बड़े सितारे ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा

Tue, 12 Aug 2014 01:56 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 12 Aug 2014 01:56 PM IST
विज्ञापन
klose retires from international football.
जर्मन फुटबॉल टीम के स्ट्राइकर मिरोस्लाव क्लोस ने भी अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को अलविदा कह दिया है।
विज्ञापन


वर्ल्ड कप इतिहास में सर्वाधिक 16 गोल करने का रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले क्लोस ने पिछले महीने टीम को वर्ल्ड कप खिताब जीताने में अहम भूमिका निभाई थी।

मिरोस्लाव क्लोस ने 137 मैचों में कुल 71 गोल ठोके हैं। 4 वर्ल्ड कप खेलने वाले 36 वर्षीय क्लोस बायने म्यूनिख क्लब के लिए खेलते हैं। क्लोस ने ब्राजील वर्ल्ड कप में 2 गोल दागे थे।

क्लोस से पहले जर्मनी के कप्तान फीलिप लाम ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को अलविदा कह दिया था लेकिन वह पेशेवर फुटबॉल खेलते रहेंगे। लाम से पहले इंग्लैंड के कप्तान स्टीवन गेरार्ड ने भी अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लिया था।
विज्ञापन


क्लोस ने कहा, "ब्राजील में वर्ल्ड कप जीतने से मेरा बचपन का सपना पूरा हुआ। मेरे टीम के साथ कई यादगार पल हैं। राष्ट्रीय टीम के साथ मैंने कई महान लक्ष्य हासिल किए हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "मैंने व्यक्तिगत लक्ष्य भी हासिल किया और जो लोग मुझे जानते हैं उन्हें पता है कि मैं काफी महत्वाकांक्षी हूं लेकिन मैं एक स्ट्राइकर हूं और स्ट्राइकर का काम गोल करना होता है। मैंने कभी रिकॉर्ड पर ध्यान नहीं दिया लेकिन इसने मुझे हमेशा टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ करने को प्रेरित किया।"

क्लोस महान फुटबॉलर पेले और यूवी सीलर के बाद 4 वर्ल्ड कप में गोल ठोकने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed